पंजाब में अंबेडकर जयंती के मौके पर आम आदमी पार्टी का बड़ा आयोजन

अंबेडकर जयंती के मौके पर आम आदमी पार्टी पंजाब ने अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्टी ने इस मौके पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताया है। पार्टी ने अलग-अलग जगहों पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ का नारा दिया।

लुधियाना में भी पार्टी ने संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्टी की ओर से कहा गया कि डॉ भीम राव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर राज्यव्यापी कार्यक्रमों के तहत आप द्वारा लुधियाना में आयोजित स्मृति समारोह में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए।

aap

पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अमृतपुर साहिब से कुलदीप सिंह, होशियारपुर से डॉक्टर राज चब्बेवाल, पटियाला से बलबीर सिंह शामिल हुए। पार्टी की ओर से कहा गया कि आज आप के लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पार्टी की ओर से कहा गया कि बाबा तेरा सपना अधूरा, केजरीवाल करेगा पूरा। बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर जयंती पर दिल्ली के जननायक अरविंद केजरीवाल द्वारा कही गई ये बात 100 फीसदी सत्य है। आज चाहे केजरीवाल जी को भाजपा ने राजनीतिक षड़यंत्र से जेल भेज दिया हो, लेकिन दिल्ली के शानदार स्कूल, अस्पताल मोहल्ला क्लीनिक और चौतरफा विकास इस बात की गवाही दे रहे हैं कि AAP ही बाबा साहेब के सपनों का भारत बना सकती है

पंजाब आप की ओर से सोशल मीडिया पर तस्वीरो को साझा करते हुए लिखा गया श्री फतेहगढ़ साहिब हल्के में आम आदमी पार्टी के जांबाज सिपाहियों ने आज डॉ. अंबेडकर जयंती के मौके पर बाबा साहेब की शिक्षाओं को याद किया और देश के संविधान को बचाने एवं तानाशाही से डटकर लड़ने का संकल्प लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+