आप विधायक मनजीत सिंह बोले, सिद्धू की बयानबाजी से हो रहा है हमारी हमारी पार्टी को फायदा
इस बार पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता में देखना चाहती है। 2017 में समीकरण कुछ और था अब समीकरण कुछ और है, लोगों को चुनाव होने का बेसब्री से इंतेजार है। वह जल्द से जल्द आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना चाहते हैं।
चंडीगढ़, अगस्त 17, 2021। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा दिन पर दिन चढ़ता ही जा रहा है। नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के विधायक मंजीत सिंह ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बात-चीत की। उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रचंड जीत हासिल करेगी। पंजाब की जनता ने कई राजनीतिक पार्टियों को सत्ता का सुख दिया है। इस बार पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता में देखना चाहती है। 2017 में समीकरण कुछ और था अब समीकरण कुछ और है, लोगों को चुनाव होने का बेसब्री से इंतेजार है। वह जल्द से जल्द आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना चाहते हैं।

'सिद्धू के बयान से AAP को फ़ायदा'
आम आदमी पार्टी के विधायक मंजीत सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी वह पंजाब में अफ़ीम वैध करने की आवाज़ बुलंद करते हैं तो कभी नशा मुक्ति पर भाषण देते हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बयानबाज़ी से आम आदमी पार्टी को फ़ायदा हो रहा है क्योंकि जनता भी जान चुकी है कि वह झूठे वादे करते हैं। हाल ही में उन्होंने बयान दिया था कि उनकी सरकार आएगी तो बिजली की दर तीन रूपये यूनिट हो जाएगी। अभी भी तो उनकी ही सरकार है और वह पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं अगर वह चाहते तो बिजली की दर आज ही तीन रुपये यूनिट हो जाती।
'कांग्रेस के वादे झूठे'
विधायक मंजीत सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता समझ चुकी है कि चुनावी दौर में नवजोत सिंह सिद्धू चुनावी घोषणाएं कर रहे हैं हक़ीक़त से इन बयानों का कोई वास्ता नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को जनता का प्यार मिल रहा है। दूसरी पार्टी के नेता और कार्यकरता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैं विधायक बाद में बना हूं पहले मैं पत्रकार था जनता के मुद्दे उठाकर उनकी परेशानियों को हल करता था। जनता ने मेरी समाजसेवा को देखते हुए ही मुझे अपना विधायक चुना है।
आम आदमी पार्टी में टिकट बंटवारा
आम आदमी पार्टी के टिकट बंटवारे की सवाल पर मंजीत सिंह न कहा कि आम आदमी पार्टी ने ज़्यादातर पुराने लोगों को ही चुनाव में उतारा है। जो 2017 में चुनाव हार गए थे आम आदमी पार्टी ने दोबारा से उन्हें ही टिकट दिया है। उन्होंने कहा हमारे सभी विधायकों की तैयारी पूरी है और अपने-अपने हलके में पूरी पकड़ है। आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब चुनाव में कोई चुनौती नहीं है, हमारे काम से पंजाब की जनता प्रभावित है इस इस बार आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से पंजाब में सरकार बनाएगी।
'AAP करेगी पंजाब में विकास'
पंजाब की जनता ने देखा है कि किस तरह से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपने वादों को पूरा करते हुए तीसरी बार सरकार बनाई है। जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को विकास मॉडल बनाया है उसी तरह से पंजाब में भी विकास किया जाएगा। मौजूदा सरकार ने पंजाब की जनता के साथ धोखा किया है 2017 में किए गए चुनावी वादे पूरे नहीं किए गए। इसलिए इस बार जनता सिर्फ़ आम आदमी पार्टी पर ही भरोसा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications