केंद्र पर बरसे आप नेता, बोले- पंजाब के लोगों को तानाशाही बर्दाश्त नहीं

आम आदमी पार्टी नेता बिक्रमजीत पासी ने कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र को खतरा बना हुआ है। जनता द्वारा चुनी गई सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही है, राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश की जा रही है। हमारे देश को ऐसे ही आजादी नहीं मिल गई, सबसे ज्यादा हमारे पंजाब के लोगों ने आजादी में अपनी कुर्बानी दी, तब जाकर देश को आजादी मिली।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन के सारे ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए जबरदस्त संविधान दिया। जिसकी वजह से लोगों को अपने विधायक और सांसद चुनने का अधिकार मिला। विधायक को अधिकार दिया कि वह अपना मुख्यमंत्री चुने, मुख्यमंत्री को यह अधिकार दिया कि वह अपने मंत्रियों को चुने और लोगों की सेवा करें। लेकिन आप देख रहे हैं कि चुनी हुई सरकार फिर वह दिल्ली की हो या पंजाब की, भारतीय जनता पार्टी उसे तोड़ने की कोशिश कर रही है।

bikramjeet

भाजपा सरकार के काम में रुकावटें डाल रही है, राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रच रही है। लोगों ने पांच साल के लिए सरकार को चुना है, जो सरकार लोगों के हित के लिए काम कर रही है, उस सरकार को गिराने के लिए लगातार कोशिश हो रही है, यह लोकतंत्र की हत्या के बराबर है।

पंजाब के बीच जब आम आदमी पार्टी की सरकार चुनी गई तो क्या हुआ। कभी गवर्नर साहब के जरिए परेशान किया गया, धमकियां दी गई। जब सरकार लोगों के लिए काम कर रही थी 25 अगस्त 2023 में राज्यपाल ने पत्र लिखकर राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी दी थी।

किसान जब आंदोलन कर रहे थे तो भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने धमकी दी थी कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। उन्होंने पंजाब के किसानों की बात नहीं की, आखिर यह लोकतंत्र की हत्या नहीं है तो और क्या है। पंजाब में इन लोगों ने पूरी कोशिश की, लेकिन ये लोग कामयाब नहीं हो पाए। इन लोगों को पता है कि पंजाब के लोगों को तानाशाही बर्दाश्त नहीं है। पंजाब ज्यादती बर्दाश्त नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+