नगर निगम चुनाव को लेकर एक्टिव हुई AAP; सीएम मान ने जालंधर, फगवाड़ा में किया रोड शो
Punjab News: पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी एक्टिव हो गई है। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कमान संभाली ली है। बुधवार को सीएम मान ने एक के बाद एक कई रोड शो किए। सीएम मान ने अमृतसर, जालंधर और फगवाड़ा में रोड शो निकाला। जालंधर में सीएम भगवंत सिंह मान ने दोपहर बाद करीब 3 बजे रोड शो निकाला।
सीएम मान के रोड शो को लेकर जालंधर पुलिस ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। पंजाब आप के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि आज जालंधर में दीवाली जैसा माहौल है। उन्होंने कहा कि हम किसानों के हित में काम कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार किसानों की मांगे पूरा करने का नाम नहीं ले रही। वहीं, पंजाब सरकार के मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां किसानों के फायदे को लेकर अहम स्कीम पर दिन-रात काम कर रहे हैं। साथ किसान मामलों के एक्सपट्र्स के साथ मीटिंग की जा रही है।

उन्होंने कहा, इस शहर के लोग कहेंगे, हम वो करेंगे। इससे हमारा शहर खूबसूरत बन जाएगा। सीएम मान ने कहा कि पहले सीएम गलियों में नहीं जाते थे, मगर मैं तो जाता हूं। जितनी भी गारंटियां पंजाब लेवल पर दी गई थी, वो तो पूरी कर ही दी हैं। मगर अब जालंधर लेवल पर दो गारंटियां दी गई हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। मुझे सिर्फ लोगों के साथ की जरूरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications