पंजाब में आप का भाजपा-शिरोमणि अकाली दल पर बड़ा हमला, बोली- गठबंधन होना-टूटना सिर्फ सियासी खेल
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल पर आम आदमी पार्टी ने तीखा हमला बोला है। आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि अकाली दल और भाजपा के बीच का रिश्ता अटूट है। इनका गठबंधन होना और टूटना सिर्फ एक सियासी खेल का हिस्सा है और कुछ नहीं।
जो भाजपा पंजाब में 700 से ज्यादा किसानों की शहादत की जिम्मेदार है। जिस भाजपा ने ने पंबा का 8000 करोड़ रुपए का आरडीएफ रोक रखा है, उससे शिरोमणि अकाली दल का रिश्ता अटूट है। ये वही भाजपा है जिसने पंजाब को बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। उसी भाजपा से कभी पर्दे के पीछे तो कभी पर्दे के सामने गठबंधन करने वाला अकाली दल, किस हक़ से खुद को पंजाब की पार्टी कहता है??

अकाली दल आज डरपोक, झूठे और षड्यंत्रकारी नेताओं की वो फौज बन गया है जो अपने स्वार्थ के लिए पंजाब के अधिकारों को केंद्र में बैठी BJP के चरणों में गिरवी रखने के लिए तैयार बैठा है! जनता इस सच को जानती है, इसीलिए 117 सीटों में अकाली दल को 3 पर समेट दिया। पंजाबियों के अधिकारों के सौदेबाजों का आगे भी यही हाल होगा!!
बता दें कि पंजाब में भाजपा, अकाली दल के बीच कोई गठबंधन नहीं है। दोनों ही दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी लगातार आरोप लगाती आई है कि दोनों ही दल आपस में मिले हुए हैं।
पर्दे के पीछे दोनों ही दल ने एक दूसरे के साथ हाथ मिला रखा है। गौर करने वाली बात है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने किसी भी दल के साथ पंजाब में गठबंधन नहीं किया है। पार्टी को भरोसा है कि वह पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और जीत भी दर्ज करेगी।












Click it and Unblock the Notifications