Punjab Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी जारी की उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट, ये 3 नाम शामिल

Punjab Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी जारी की उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट, इन तीन उम्मीदवारों को मिला टिकट

नई दिल्ली, 16 जनवरी। आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में पूरा जोर लगा रही है। आम आदमी पार्टी ताबड़तोड़ रैलियां कर अपने चुनावी वादों का ऐलान कर लोगों को आकर्षित करने में जुटी है। वहीं ताबड़तोड़ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा रहा है। पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर आप ने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी की है। आप की ओर से आज 3 और नामों का ऐलान किया गया है। वहीं खबरें ये भी आ रही है कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद के नाम का ऐलान पार्टी कल कर सकती है।

Aam Aadmi Party releases 10th list of 3 candidates for Punjab Assembly elections 2022

पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर अब बहुत कम वक्त बचा है। आम आदमी पार्टी ने आज 3 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी की ओर से जारी की गई इस लिस्ट में जोगिंदर सिंह मान, गुरप्रीत सिंह गोगी और अजितपाल सिंह कोहली का नाम शामिल है। आप ने फगवाड़ा से जोगिंदर सिंह मान, लुधियाना वेस्ट से गुरप्रीत सिंह गोगी और पटियाला अर्बन से अजितपाल सिंह कोह्ली को चुनावी मैदा में उतारा है। आपको बता दें कि पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जोगिंदर सिंह मान शनिवार को ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

वहीं पार्टी कल मुख्यमंत्री पद के नाम का ऐलान कर सकती है। इसके लिए पार्टी ने पंजाब के लोगों से सुझाव मांगा। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए एक 'पब्लिक सर्वे' कराया था, जिसके लिए 4 घंटे के भीतर लोगों की 2.8 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं। ये प्रतिक्रियाएं केजरीवाल द्वारा जारी एक नंबर पर आईं, जहां लोग अपनी पसंद के पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम भेज सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+