पंजाब में आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों को मिला ब्लॉक प्रभारी का जिम्मा, देखें पूरी लिस्ट

पंजाब में आम आदमी पार्टी संगठन की मजबूती पर फोकस कर रही है। पार्टी ने संगठन पदाधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके तहत राज्य के विभिन्न ब्लॉकों के प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। मंगलवार को पार्टी ने राज्य के ब्लॉकवार नामों की सूची के साथ इसकी जानकारी साझा की है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी ने जमीनी स्तर पर अपने संगठन की मजबूती के लिए हाल के दिनों में कई बड़े कदम उठाए। जिसके तहत पार्टी ने पिछले महीने पंजाब के सभी ब्लॉक इंचार्ज और सर्किल इंचार्ज के पदों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया था।

AAP block in-charge in Punjab

जिसके बाद अब आम आदमी पार्टी संगठन ने अपने पदाधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने ये निर्णय प्रदेश स्तर पर लिया। जिसके तहत आम आदमी पार्टी की ओर से घोषित किए गए नए ब्लॉक प्रभारियों की पूरी लिस्ट जारी गई है।

आम आदमी पार्टी प्रभारियों की नई सूची यहां देखें-

इससे पहले पार्टी प्रभारियों को हटाए जाने को लेकर पार्टी ने कहा कि संगठन विस्तार के साथ नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी जाएगी। पार्टी की ओर से कहा गया कि अब ब्लॉक प्रभारियों के पद पर नियु्क्ति के लिए प्रक्रिया एक नए सिरे से शुरू की जानी है। इसी क्रम में

अगस्त में पंजाब में तीन लोकसभा क्षेत्र प्रभारी और नौ जिला प्रभारी की नियुक्ति की गई थी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक, सीएम भगवंत मान और स्टेट वर्किंग कमेटी अध्यक्ष बुधराम ने सूची जारी की गई थी। सूची के अनुसार लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से दीपक बंसल, जालंधर लोकसभा क्षेत्र से अश्वनी अग्रवाल और फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से जगदेव सिंह बाम को प्रभारी बनाया गया था। वहीं, नौ जिलों के प्रभारी भी बनाए गए थे। सूची में जिन शख्सियतों को जिला प्रभारी और लोकसभा प्रभारी बनाया गया था, उसमें से ज्यादातर पार्टी से स्थापना काल से ही जुड़े हुए हैं और उनकी साफ-सुथरी छवि भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+