पंजाब: आम आदमी पार्टी हुई और मजबूत, अकाली दल और कांग्रेस से कई नेता हुए AAP में शामिल
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ताबड़तोड़ रोड शो और चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी धुआंधार प्रचार कर रही है। सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए मान सरकार पूरी तैयारी से जुट गई है।
इस बीच पंजाब में आम आदमी पार्टी और मजबूत हुई है। संगरूर संसदीय क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का परिवार और मजबूत हुआ। सीएम भगवंत मान और विधायक जमील रहमान के नेतृत्व और मौजूदगी में वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य नदीम अनवर खान और पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव शैबी खान भी आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हुए।

साथ ही अमृतसर में भी आम आदमी पार्टी और मजबूत हुई। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान अकाली दल-बसपा गठबंधन के नेतृत्व में अमृतसर सेंट्रल से चुनाव लड़ने वाली दलवीर कौर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं।
साथ ही पटियाला में भी आम आदमी पार्टी का कुनबा और मजबूत हुआ है। अकाली दल और कांग्रेस के कई पूर्व एमसी भी आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हुए। सीएम भगवंत मान ने पार्टी में सभी का हार्दिक स्वागत किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: कल अमृतसर आ रहे सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, बोले कुलदीप सिंह धालीवाल












Click it and Unblock the Notifications