कारगिल में पंजाब का एक जवान शहीद, CM भगवंत मान ने जताया दुख, बोले- परिवार के साथ हम खड़े हैं
Bhagwant Mann Expressed Grief Punjab Soldier Martyred In Kargil: पंजाब के संगरूर जिले के गांव छाजली से दुखद खबर सामने आई है। सेना के जवान कारगिल में शहीद हो गए। वे जम्मू-कश्मीर के कारगिल में तैनात थे। उनकी शहादत की खबर मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट किया है।
उन्होंने लिखा कि कारगिल में संगरूर जिले के गांव छाजली के सेना जवान परमिंदर सिंह की शहादत की दुखद खबर मिली है। देश के लिए शहीद हुए जवान की बहादुरी को सलाम करता हूं।

सेना के जवान परमिंदर सिंह कारगिल में हो गए शहीद
सीएम मान ने कहा कि परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। शहीद जवानों के परिवारों के लिए यह कठिन समय है। पंजाब सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। बता दें कि गांव छाजली के सेना के जवान परमिंदर सिंह कारगिल में शहीद हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'ED के जरिए डराना PM मोदी की फितरत बन गई', संजय सिंह की गिरफ्तारी पर CM भगवंत मान का हमला
वहीं, इससे पहले पंजाब का एक और सेना के जवान शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अनंतनाग में आतंकवादी हमले के दौरान भारतीय फ़ौज के एक और जवान की शहादत पर दुख जताया था। मुख्यमंत्री ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि भारतीय फ़ौज का जवान प्रदीप सिंह अनंतनाग में आतंकवादी हमले के बाद से लापता हो गया था। उन्होंने कहा कि समाना से संबंधित प्रदीप सिंह देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुआ। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह देश के लिए ख़ास तौर पर परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए CM भगवंत मान की तैयारी पूरी, एक्शन प्लान तैयार, 776 नोडल अधिकारी तैनात












Click it and Unblock the Notifications