पंजाब: पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए CM भगवंत मान की तैयारी पूरी, एक्शन प्लान तैयार, 776 नोडल अधिकारी तैनात

पंजाब में धान की कटाई शुरू हो गई है। इसके साथ ही पराली जलाने के मामले में भी सामने आने लगे हैं। इसको लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार ने इस बार पराली जलाने पर रोक लगाने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने इसके लिए एक्शन प्लान तैयार किया है।

धान के सीजन में पराली जलाने की घटनाओं पर काबू पाने के लिए सीएम भगवंत मान ने जबरदस्त तैयारी की है। किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए 776 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। ये नोडल अधिकारी पराली जलाने की घटनाओं पर कड़ी नजर बनाए रखेंगे।

पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए CM भगवंत मान की तैयारी पूरी

अब जहां एक ओर पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई होगी, वहीं दूसरी ओर पराली न जलाकर सरकार का सहयोग करने वाले किसानों को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पंजाब सरकार ने इस साल पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए हवा गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को एक एक्शन प्लान सौंपा है।

इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने 2022 की तुलना में इस वर्ष पराली जलाने की घटनाओं में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी लाने का लक्ष्य रखा है। खेतों में पराली जलाने के स्थान पर अन्य तरीकों के तहत 117672 सीआरएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

बता दें कि 15 सितंबर से धान की कटाई शुरू हो गई है और 16 दिनों के अंदर पराली जलाने के करीब 342 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले सालों पर नजर डालें तो इस साल धान के सीजन में पराली जलाने के मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस बार सबसे ज्यादा मामले 15 सितंबर से 1 अक्तूबर के बीच सामने आए हैं। पिछले 2 सालों की तुलना में इस बार 1 अक्तूबर तक पराली जलाने की घटनाओं में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 10 साल से पुराने कर्मचारी होंगे पक्के, CM मान के हाथों से मिलेगी नियुक्ति पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+