पंजाब: 'ED के जरिए डराना PM मोदी की फितरत बन गई', संजय सिंह की गिरफ्तारी पर CM भगवंत मान का हमला
CM Bhagwant Mann Hit PM Modi On Sanjay Singh Arrest: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है।
उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि जहां पर जनता साथ न दे वहां पर ED के जरिए डराना मोदी जी की फितरत बन गई है। लेकिन हम किसी और मिट्टी के बने हुए हैं, डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा संजय सिंह जिंदाबाद।

चुनाव तक कई और विपक्षी नेताओं को करेंगे गिरफ्तार, सीएम केजरीवाल का पीएम पर हमला
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी बिल्कुल गैर कानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।
संजय सिंह के परिवार से मिले केजरीवाल के परिवार
संजय सिंह की गिरफ्तार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके परिवार से मुलाकात करने पहुंचे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ सांसद संजय सिंह के परिवार के सदस्यों से मिले।
ईमानदारी का रास्ता बहुत कठिन होता है, सीएम केजरीवाल
संजय सिंह के परिवार से मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। सब जानते हैं कि ईमानदारी का रास्ता बहुत कठिन होता है। आज अगर हम ईमानदारी का रास्ता छोड़ दें तो हमारी सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी।"
यह भी पढ़ें- पंजाब: पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए CM भगवंत मान की तैयारी पूरी, एक्शन प्लान तैयार, 776 नोडल अधिकारी तैनात












Click it and Unblock the Notifications