पंजाब दी गल: PM मोदी की रैली रद्द होने के मामले में आया नया मोड़, जानिए क्या है पूरा मामला

तीन कृषी कानून वापस लेने के फ़ैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली बार पंजाब के फिरोज़पुर में रैली होने वाली थी लेकिन उसे रद्द कर दिया गया। इस रैली की तैयारी भारतीय जनता पार्टी काफ़ी दिनों से कर रही थी।

चंडीगढ़, 6 जनवरी 2022। तीन कृषी कानून वापस लेने के फ़ैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली बार पंजाब के फिरोज़पुर में रैली होने वाली थी लेकिन उसे रद्द कर दिया गया। इस रैली की तैयारी भारतीय जनता पार्टी काफ़ी दिनों से कर रही थी। बताया जा रहा है कि ऐन मौक़े पर सुरक्षा के मद्देनज़र रैली को रद्द किया गया। वहीं पंजाब सरकार पीएम की सुरक्षा चूक होने की बात से पल्ला झाड़ते हुए नज़र आ रही है। पंजाब दी गल में आज हम आपको कुछ इसी तरह की चटपटी ख़बरों से रूबबरू करवाने जा रहे हैं। आख़िर क्यों पंजाब सरकार फिरोज़पुर के एसएसपी को बली का बकरा नहीं बनानना चाहती है। क्या किसानों की मांगें होंगी पूरी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल पर जाने से रोकने का लगाया आरोप। इस तरह की और भी कई खबरों से आपको आज वाक़िफ़ करवाएंगे।

भाजपा नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप

भाजपा नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप

पीएम मोदी की रैली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नहीं पहुंच पाए उन्होंने आरोप लगया कि पंजाब पुलिस को निर्देश दिया गया था कि भाजपा कार्यकर्ताओं पीएम मोदी की फिरोजपुर में होने वाली रैली स्थल पर पहंचने नहीं दिया जाए। भाजपा पंजाब के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि बड़ी तादाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बसों और दूसरी वाहनो से रैली में शामिल होने जा रहे थे उन्हें रैली स्थल पर जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोकतंत्र नहीं बचा है इसलिए ही उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को 21 जगह पर रोक दिया गया ताकि वह रैली स्थल नहीं पहुंच सके। वहीं भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने दावा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई और कुछ बसों के शीशे तोड़ दिये गये। भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन करने के बहाने जगह-जगह बैरिकेड लगा दिये थे।

SSP को सस्पेंड करने के आदेश वापस

SSP को सस्पेंड करने के आदेश वापस

5 जनवरी को पंजाब के फिरोज़पुर में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली होने वाली थी जिसे रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की फिरोजपुर यात्रा के दौरान उनके सुरक्षा में बड़ी चूक हुई इसलिए रैली को रद्द करना पड़ा। सूत्रों की मानें तो जब पीएम मोदी की रैली रद्द हुई तो आनन फानन में पहले फिरोजपुर के एसएसपी को सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन कुछ देक बात मौखिक आदेश को वापस ले लिया गया। वहीं पंजाब सरकार पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक होने की बात से पल्ला झाड़ते हुए नज़र आ रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मुताबिक पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में किसी भी अफसर को सस्पेंड नहीं किया गया। सूत्रों के मुतबिक एसएसपी को सस्पेंड करने के मौखिक आदेश को इसलिए वापस लिया गया ताकि सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े ना हो। क्योंकि अगर एसएसपी सस्पेंड होते तो यह सवाल उठता कि चूक हुई इसलिए सस्पेंड किया गया । लेकिन यहां पंजाब सरकार ने सुरक्षा में चूक मामले से पल्ला ही झाड़ लिया है।

रैली रद्द होने के मामले में नया मोड़

रैली रद्द होने के मामले में नया मोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रोकने के मामले में नया मोड़ आ गया है। भारतीय किसान संघ (क्रांतिकारी) के प्रमुख सुरजीत सिंह फूल ने पीएम मोदी के काफिले और भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की बात क़बूल की है। उन्होंने कहा कि कई किसान संगठनों ने विरोध करने का फैसला किया था। पीएम मोदी की रैली स्थल से 8 किलोमीटर दूरी पर किसान संगठन विरोध कर रहे थे। पीएम मोदी के काफिले में आखरी वक़्त में बदलाव किया गया जिसकी वजह से ऐसा मामला पेश आया। उन्होंने कहा कि पंजाब से करीब 13 संगठनों ने विरोध करने का फैसला किया था। सरकार की तरफ़ से आश्वासन के बावजूद एमएसपी पर कोई समिति नहीं बनाई गई, किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के परिजनों को कोई मुआवजा नहीं मिला। लखीमपुर खीरी मामले में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई । इस वजह से सभी लोगों ने मिल कर पीएम मोदी का विरोध किया। किसान संगठनों का कहना की कि उनकी मांगे हो पूरी नहीं तो भाजपा बनाए पंजाब से दूरी।

PM मोदी के कार्यक्रम में बदलाव

PM मोदी के कार्यक्रम में बदलाव

भारतीय किसान संघ क्रांतिकारी के प्रमुख सुरजीत सिंह फूल के मुताबिक पुलिस ने उनसे कहा कि पीएम मोदी सड़क मार्ग से आ रहे हैं लेकिन हम लोगों ने पुलिस की बात झूठ समझी और रास्ता नहीं छोड़ा। सुरजीत सिंह फूल ने कहा कि हम लोगो का लगा की पीएम मोदी हवाई मार्ग से आ रहे होंगे पुलिस झूठ बोल रही है। हम लोगों को यह मालूम नहीं था कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अगर यह मालूम होता कि वह सड़क मार्ग से आ रहे हैं सभी किसान सड़क खाली कर देते। प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने रोकने की कोशिश कि लेकिन पुलिस और किसानों की तादाद बराबर थी। हम लोगों को लगा कि पीएम मोदी हवाई मार्ग से रैली से जाएंगे लेकिन अचानक से उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया। हम लोग रैली स्थल से 8 किलोमीटर दूरी पर प्रदर्शन कर रहे थे। पीएम मोदी के कार्यक्रम में बदलाव की वजह से ऐसे हालात पैदा हुए।


ये भी पढ़ें: 'आपने पंजाब में पीएम मोदी को रोका, आपका बहुत धन्यवाद' किसान नेता का वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+