कोरोनाकाल में बंद की गईं पठानकोट के रास्ते चलने वाली 8 रेलगाड़ियां अब फिर से दौड़ेंगी
कोरोनाकाल में बंद की गईं पठानकोट के रास्ते चलने वाली 8 रेलगाड़ियां अब फिर से दौड़ेंगी
पठानकोट। कोरोनाकाल में बंद हुईं रेलगाड़ियां अब फिर से दौड़ने लगी हैं। इंडियन रेलवे की ओर से बताया गया है कि, यहां अमृतसर और जालंधर के लिए चलने वाली 8 पैसेंजर ट्रेनें जल्द बहाल होंगी। ये ट्रेनें पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन से होते हुए चलती थीं और काेराेना के चलते बंद कर दी गई थीं। अब इन ट्रेनाें काे फिर से जल्द चलाया जाएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से टाइम टेबल तैयार किया जा रहा है। कोच व इंजन की शंटिग की जा रही है।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब में पठानकोट-अमृतसर रेल सेक्शन पर रोजाना 7 पैसेंजर ट्रेनें चलती थीं, जो कोरोनाकाल में बंद कर दी गईं। उसके बाद अब से करीब तीन महीने पहले विभाग ने दो ट्रेनें चलाई थीं। इसी प्रकार पठानकोट-जालंधर की कुल 6 पैसेंजर ट्रेनों में से चार चल रही हैं। दो ट्रेनें बंद हैं, लेकिन अब यात्रियों की मांग को देखते हुए बड़ौदा हाउस रेलवे बोर्ड ने फिरोजपुर रेल मंडल को पठानकोट-अमृतसर रेल सेक्शन की सभी ट्रेनों को जल्द से जल्द चलाने का आदेश जारी किया है। इसके बाद मंडल और स्थानीय अधिकारियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

बंद पड़ीं ट्रेनों को चलाने का आदेश अब जल्द जारी हो सकता है। अधिकारियों का मानना है कि, पैसेंजर ट्रेनें चलने से जहां रेलवे की आय में बढ़ोतरी होगी, वहीं यात्रियों को बसों में तीन गुणा अधिक किराया खर्च करने से राहत मिलेगी। पठानकोट से सुबह 4:15 अमृतसर जाने वाली डीएमयू, पठानकोट से सुबह 8 बजे अमृतसर जाने वाली पैसेंजर,पठानकोट से दोपहर 12 बजे अमृतसर जाने वाली डीएमयू, पठानकोट से अमृतसर शाम 7 बजे जाने वाली डीएमयू, पठानकोट से जालंधर शाम 5:25 बजे जाने वाली डीएमयू, टेंने बंद थी। अमृतसर से सुबह 7:35 बजे आने वाली पैसेंजर, अमृतसर से दोपहर 3:25 बजे आने वाली डीएमयू, अमृतसर से शाम 6:30 बजे आने वाली डीएमयू ट्रेंने बंद थीं।
-
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications