जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सैन्य वाहन खाई में गिरने से पांच जवान शहीद; सीएम भगवंत मान ने जताया दुख

Punjab News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में मंगलवार को सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच जवानों की मौत हो गई और पांच अन्य जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने इस घटना को को लेकर किसी भी आतंकी लिंक से इनकार किया है। इस घटना को लेकर देश के बडे़ नेताओं ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी इस दुखद घटना पर संवेदना प्रकट की।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आर्मी वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दुख व्यक्त किया है। सीएम मान के अपने आधिकारिक एक्स पर लिखा- जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LOC के पास मराठा रेजिमेंट के फौजी जवानों से भरी एक आर्मी वैन गहरी खाई में हादसाग्रस्त होने की ख़बर मिली। सुनकर बेहद दुख हुआ। शहीद हुए बहादुर जवानों को दिल से श्रद्धांजलि और पीछे परिवारों के साथ दिल से हमदर्दी व्यक्त करता हूं, साथ ही घायल और लापता जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Bhagwant Mann

'व्हाई नाइट कार्प्स' ने इस घटना की पुष्टि की और इ्स हादसे में पांच जवानों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस दुर्घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है, लेकिन संभवत: सड़क के मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। घटना स्थल से सेना की चौंकी 130 मीटर दूर थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+