सिद्धू मुसेवाला केस के तीन मुख्य आरोपी 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए

नई दिल्ली, 11 सितंबर। पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में आरोपी दीपक मुंडी, कपिल पंडित और राजिंदर को पंजाब की मनसा कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। नेपाल पुलिस ने इन तीनों को पश्चिम बंगाल-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट के अनुसार दीपक मुंडी ही सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य शूटर था। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें दिल्ली लेकर आई थी और उन्हें मनसा स्थित सीआईए पुलिस स्टेशन में रखा गया था।

police

गौर करने वाली बात है कि मूसेवाला हत्याकांड में कुल 6 शूटर शामिल थे, ये शूटर दो मॉड्यूल में थे। पुलिस ने प्रियव्रत फौजी, कशिश और अंकित सेरसा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मनप्रीत सिंह, जगरूप सिंह रूपा को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। डीजीपी ने बताया कि दीपक मुंडी बोलेरो मॉड्यूल में शामिल था जबकि कपिल पंडित और राजिंदर हथियार व रहने का इंतजाम देखते थे।

दीपक मुंडी गैंगस्टर कपिल पंडित जोकि राजस्थान में सक्रिय है उसके गैंग का सदस्य है। पंडित पर कई हत्या और फिरौती के मामले दर्ज हैं। वह पहले उत्तर प्रदेश में शराब की तस्करी का काम करता था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ने के बाद उसकी पहचान गैंगस्टर के तौर पर उभरी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के फरार शूटर दीपक मुंडी और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ड्रग्स और गैंगस्टरों के खिलाफ जंग में यह हमारी बड़ी जीत है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+