पंजाब में 14 टोल प्लाजा को भगवंत मान सरकार ने किया खत्म

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने प्रदेश के 14 टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। इन टोल प्लाजा पर अब यात्रियों से टोल नहीं वसूला जाएगा। पंजाब सरकार की ओर से इस बार की जानकारी दी गई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि पंजाब सरकार पूरी तरह से प्रदेश की जनता के मुद्दों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले खुद मुख्मयंत्री भगवंत मान ने टोल प्लाजा को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की सरकार में 2006-07 में सबसे ज्यादा टोल प्लाजा बने थे। अबतक कुल 14 टोल प्लाजा को बंद कराया जा चुका है।

bhagwant mann

अकाली दल पर सवाल खड़ा करते हुए मान ने कहा कि इन लोगों ने गलत तरीके से अपने रूट तय किए। दिल्ली एयरपोर्ट तक बसों को चलाकर लोगों से 3500 रुपए वसूले गए। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिर्फ 1100 रुपए में एयरपोर्ट सेवा देनी शुरू कर दी है।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कई टोल प्लाजा 2012 में बंद हो सकते थे, कुछ 2018 में बंद किए जा सकते थे। लेकिन बावजूद इसके इन टोल प्लाजा को बंद नहीं किया गया। कई टोल प्लाजा को हमने बंद करने का फैसला लिया है।

इससे पहले जुलाई माह में मान सरकार ने कहा था कि 15 महीने के भीतर 10 टोल प्लाजा को बंद किया गया है। इससे 44 लाख रुपए रोजाना लोगों के बच रहे हैं। मोगा-कोटकापुरा रोड टोल प्लाजा को बंद करते हुए मान ने कहा था कि इस टोल प्लाजा के बंद होने से लोगों के हर रोज 4.61 लाख रुपए बचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+