आधी रात को कंटेनर के नीचे आ गई बाइक, सड़क हादसे में दो की गई जान

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के चाकण तलेगांव रोड पर ठाकर बस्ती के पास गुरुवार आधी रात लगभग 12.30 बजे बाइक पर जा रहे दो युवकों की कंटेनर के नीचे आ जाने से मौत हो गई। हालांकि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

two man died in an road accident

दुर्घटना में मरने वालों के नाम विकास रामनाथ शिंदे (27) और प्रवीण शिवनारायण मिश्रा (31) है। एम्बुलेंस चालक किशोर नामदेव कुर्हाड़े ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। वह आसपास वालों की मदद से दोनों को एम्बुलेंस में पास के अस्पताल ले गया जहां इलाज से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

कुर्हाड़े को जयकुमार राजपुत ने बताया था कि एमएच 14 सीजेड 2382 बाइक पर सवार दो लोग गंभीर हालत में सड़क पर पड़े हैं। जानकारी मिलने पर कुर्हाड़े तुरंत उन दोनों की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। कुर्हाड़े ने ही पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कंटेनर तलेगांव की दिशा में गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+