टीचर ने दिया ऐसा असाइनमेंट की बुलानी पड़ी पुलिस
पुणे। स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों दवारा असाइनमेंट मिलना कोई नयी बात नहीं है, लेकिन कभी आपने सुना है कि टीचर के असाइमेंट देने पर पुलिस बुलाने की नौबत आ गई हो। आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन सच यहीं है कि पुणे में एक टीचर ने कॉलेज के छात्रों को ऐसा असाइमेंट दिया कि लोगों को पुलिस बुलानी पड़ गई और टीर को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल पुणे के एक शिक्षक को इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंयकि उन्हों ने अपने छात्रों को 50 गालियां लिखने का असाइनमेंट दिया था।

पुणे शहर से लगभग 80 किलोमीटर दूर घोडेगांव के एक कॉलेज में मराठी विषय के अध्याछपक शशिकांत पांडुरंग साल्वेे को उनकी 22 वर्षीय छात्रा द्वारा शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। शिक्षक पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना के बारे में घोडेगांव पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक गिरीश दिगहावकर कहा कि साल्वेे ने छात्रों को एक अजीब असाइनमेंट करने को कहा। उन्होंने छात्रों को पुरुष और महिलाओं से जुड़ी 50 गालियां लिखने के लिए छात्रों से कहा था।
इसके बाद दो छात्राओं ने इस असाइनमेंट को पूरा करने से मना कर दिया था, जिसके बाद साल्वे ने इन्हें फेल करने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं वो छात्राओं को इस असाइनमेंट को पूरा करने के लिए तंग करने लगा। टीचर की इस असाइमेंट से तंग आकर छात्राओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद आरोपी शिक्षक साल्वेा को गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications