पुणे में जमींदोज हुई इमारत, 3 लोगों की लील गई जिंदगी
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में आज एक इमारत जमींदोज हो गई। इस 5 मंजिला इमारत के ढ़ह जाने के कारण तीन लोगों की मौत की खबर बताई जा रही है, हलांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं की गई है, जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं अभी भी कई लोग इस मलबे में फसे हुए है। उन्हें सुरक्षित निकालने का काम तेजी से जारी है।

हादसा पुणे के अंबेगांव इलाके में एक 6 मंजिला इमारत के गिरने से हुआ। इस इमारत में आठ परिवार रह रहे थे। इमारत के ढ़हने से एक बच्चे सहित तीन लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। गौर करने वाली बत ये है कि ये इमारत करीब एक साल पहले बनाई गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस टीम मौक पर पहुंच गई है।
वहीं इमारत में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें पहले भूकंप की तरह कंपन्न महसूस हुई, जिसके बाद वे इमारत से बाहर निकलकर आ गए। लगों के मुताबिक इस छह मंजिला इमारत में करीब 20 फ्लैट थे और इसमें करीब 30-32 लोग रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications