Remdesivir की कालाबाजारी तेज, पुणे में नर्स समेत 2 लोग इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार
पुणे। कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी के साथ ही देश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी भी तेज हो गई है। पुणे की सिटी पुलिस ने एक नर्स और उसके सहयोगी को अवैध रूप से रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुणे के भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

कोरोना वायरस से गंभीर संक्रमित मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन दिया जाता है। यही वजह है कि जैसे-जैसे संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं इस इंजेक्शन की डिमांड बढ़ रही है। इस बीच कई जगहों पर रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत भी सामने आई है। वहीं कई ऐसे केस भी सामने आए हैं जहां पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शल की कालाबाजारी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में डोज पकड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications