पुणे में हिट-एंड रन केस: ऑडी ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय की गई जान, आरोपी हिरासत में
Pune News: महाराष्ट्र के पुणे से एक हिंट-एंड रन का मामला सामने आया है। यहां तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में फूड डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑडी के चालक को पकड़ लिया, जब वह घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहा था।
यह हादसा पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके में गूगल बिल्डिंग के सामने देर रात करीब 1 बजकर 35 मिनट पर हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिलीवरी बॉय को टक्कर मारने से पहले ऑडी चालक ने स्कूटी को टक्कर मारी, जिस पर तीन लोग सवार थे। इस भिड़त के बाद स्कूटी सवार तीन लोग गिर गए और घायल हो गए।

ऐसा बताया जा रहा है कि ऑडी चालक नशे में था। कुछ ही देर बाद, उसी कार ने एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार रऊफ अकबर शेख गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और घायल रऊफ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां इलाज के दौरान रऊफ शेख ने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से हडपसर निवासी आरोपी चालक आयुष प्रदीप तायल (34) को हिरासत में ले लिया। साथ ही, पुलिस ने ऑडी कार को भी जब्त कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में विस्तार से बताया।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 1.35 बजे हुआ है। आरोपी ने पहले एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद उसने एक बाइक को टक्कर मारी, जिस पर मृतक रऊफ शेख सवार था। कार ने उसे पीछे से टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की गई, जिसके बाद उसे हडपसर इलाके में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बता दें, मुंधवा पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications