पुणे-मुंबई मार्ग पर मेट्रो निर्माण में पिलर उठाते समय गिरी क्रेन, देखिए VIDEO
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को मेट्रो का पिलर उठाते समय अचनाक क्रेन गिर गई। इस हादसे दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि क्रेन गिरने के बाद पुणे-मुंबई मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया। हादसे की सूचना पर मेट्रो अधिकारी मौके पर पहुंच गए और क्रेन को हटाने का कार्य जारी है।

पिंपरी से स्वारगेट पर मेट्रो का काम तेज गति से चल रहा है। शनिवार की दोपहर को पुणे-मुंबई रोड पर नाशिक फाटा के पास मेट्रो की क्रेन अचनाक से गिर गई। अचानक हुई इस घटना के चलते एक बार फिर पुणे में आम नागरिकों की सुरक्षा के सवाल उठ खड़ा हुआ है। पुणे से पिंपरी की ओर जाने वाले रुट पर काफी ट्रैफिक जाम हो गया है।
इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन दो लोग मामूली रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारी घटनास्थल पर दाखिल हो रहे हैं। क्रेन को साइड में हटाने का कार्य जारी है। इस घटना के चलते सड़क में अफरातफरी जैसा माहौल पैदा हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications
