5वीं के स्टूडेंट्स की चल रही थी ऑनलाइन क्लास, अचानक स्क्रीन पर आ गई पोर्न वीडियो

पुणे, 03 अगस्त: देश में फैली कोरोना महामारी के बाद बच्चों की ऑनलाइन क्लास का कल्चर बढ़ गया है, जिससे घर पर कोरोना से सुरक्षित रहकर बच्चे अपनी पढ़ाई पर भी फोकस कर रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन क्लास के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जो इस पढ़ाई की गरिमा को तार-तार करने का काम कर रह हैं। अब महाराष्ट्र के पुणे में ऑनलाइन क्लास के दौरान अश्लील वीडियो क्लिप चलने की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।

ऑनलाइन क्लास में चली पॉर्न वीडियो क्लिप

ऑनलाइन क्लास में चली पॉर्न वीडियो क्लिप

दरअसल पूरा मामला पुणे की राजगुरुनगर की एक प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल का है, जहां शुक्रवार को ऑनलाइन क्लास के दौरान पॉर्न वीडियो चलने को लेकर पुलिस में शिकायत की गई। बताया जा रहा है कि जब पांचवीं क्लास के बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे, तब यह घटना हुुई, हालांकि स्कूल प्रशासन की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बच्चों के साथ की गई भद्दी हरकत

बच्चों के साथ की गई भद्दी हरकत

खेड़ पुलिस इंस्पेक्टर सतीश गुरव ने कहा कि ऑनलाइन क्लासेज का लिंक और पासवर्ड छात्रों के साथ शेयर किया गया था। हमें शक है कि किसी ने यह लिंक बाहरी व्यक्ति को भेजा, जिसने लॉग इन किया और ऐसी भद्दी हरकत की। हालांकि अश्लील क्लिप सामने आने के तुरंत बाद हैरान छात्रों ने ऑनलाइन क्लास से लॉग आउट करना शुरू कर दिया। इनमें से कुछ छात्रों के माता-पिता ने क्लिप देखी और मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए स्कूल के अधिकारियों से संपर्क किया।

साइबर जांच टीम की मदद लेगी पुलिस

साइबर जांच टीम की मदद लेगी पुलिस

इंस्पेक्टर सतीश गुरव ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल ने एक शिकायत एप्लीकेशन दिया है। हम आगे की जांच के लिए पुणे ग्रामीण पुलिस की साइबर जांच टीम को याचिका भेजेंगे। उन्होंने आगे कहा कि लगभग 30 छात्र अपने लैपटॉप या स्मार्टफोन से ऑनलाइन क्लास में हिस्सा ले रहे थे, जब क्लिप चलाई गई थी। छात्रों द्वारा ऐप में लॉग इन करने के तुरंत बाद यह घटना हुई।

आए दिन सामने आती है ऐसी घटना

आए दिन सामने आती है ऐसी घटना

आपको बता दें कि ऐसा पहली नहीं हुआ है, जब बच्चों की ऑनलाइन क्लास के दौरान इस तरह की गंदी हरकत सामने आई हो। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है, जब ऑनलाइन क्लास में अश्लील वीडियो चलाई गई हो। हालांकि कोरोना वायरस के बाद उपजे हालातों के मद्देनजर शिक्षा में ऑनलाइन क्लास का एक नया मॉडल अपनाया गया है, लेकिन इस प्लेटफॉर्म पर ऐसी शरारतें अभी भी आम है। (सभी फोटो प्रतीकात्मक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+