युवक पर एसिड फेंककर भागा आरोपी, पुलिस ने चारों तरफ से घेरा तो कनपटी पर रखकर मारी गोली
Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक युवक पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। युवक को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने के लिए पीछा तो उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की। उसके बाद आरोपी ने खुद के सिर पर गोली मार ली।

घायल युवक का नाम रोहित थरात (23) है। रोहित की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह घटना रात करीब 9.30 बजे सदाशिव पेठ में हुई। रोहित का चेहरा और उसकी पीठ पर एसिड फेंका गया। उसे तुरंत उसके परिवार और पड़ोसियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया।

क्राइम ब्रांच ऑफिसने ने बताया कि आरोपी सिद्धराम कालशेट्टी रोहित के पास गया जोकि सोसाइटी में एक लड़की से बात कर रहा था। तभी उसने एसिट से हमला कर दिया। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी कालशेट्टी साईं प्रकाश की बिल्डिंग में घुस गया। उसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने को कहा लेकिन आरोपी ने बिल्डिंग की छत पर जाकर खुद को गोली मार ली।












Click it and Unblock the Notifications