गर्लफ्रेंड को बुरी नजर से देखने पर हुआ झगड़ा, गैंग ने पीट-पीटकर युवक को मारा डाला

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़ा मामला सामने आया है। लड़की की तरफ बुरी नजर से देखने को लेकर हुए विवाद के चलते एक युवक की 5 से 6 लोगों द्वारा हत्या करने की घटना सामने आई है। इस घटना की वजह से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही चंदननगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

 a man brutally beaten to death by the gangsters

चंदन सिंह (36) युवक की हत्या की गई है। इस मामले में अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस हमला करने वालों की तलाश कर रही है। चंदननगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत खराडी में रविवारा को पांच से छह लोगों की गैंग ने युवक की बेरहमी से पिटाई की जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

मृत युवक की गर्लफ्रेंड की तरफ बुरी नजर से देखने के चलते यह विवाद हुआ था। गैंग ने चंदन सिंह को बेरहमी से पीटा। उसके बाद चंदन सिंह घर चला गया, घर जाने के बाद उसे तकलीफ होने लगी। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से हमलावर फरार हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: दसवीं की परीक्षा में फेल होने के डर से दो छात्राओं ने दी जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+