बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता, जहर देकर 14 कुत्ते और 6 बिल्लियों को मारा

Pune news, पुणे। पुणे के येरवडा इलाके में 14 कुत्ते और 6 बिल्लियों को जहर देकर जान से मारने का मामला सामने आया है। इस घटना से येरवडा इलाके में सनसनी फैल गई है। येरवडा के प्राईडल नगर सोसायटी में यह चौंका देने वाली घटना घटी है। इतनी बड़ी तादाद में बेजुबान जीवों की हत्या करने की घटना से हडकंप मच गया है। मॉर्निंग वॉक के दौरान नागरिकों द्वारा इन कुत्ते और बिल्लियों को मरा हुआ देखकर घटना की जानकारी लोगों को दी गई। ताज्जुब की बात यह है कि सभी कुत्ते और बिल्ली पालतू थे।

forteen dog and six cat poisoned in pune

फिलहाल इस मामले में सोसायटी के नागरिकों में काफी आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। इन पालतू जानवरों का दुश्मन कौन है और इन बेजुबान जानवरों से किसी क्या दुश्मनी है। जो एक साथ इतने कुत्ते और बिल्लियों को जहर देकर मार दिया गया। सोसायटी के पालतू जानवरों की हत्या से घबराहट का माहौल भी पैदा हो गया है। मरने वाले जानवरों में 14 पालतू कुत्ते में से 6 छोटे कुत्ते के पिल्ले हैं और 6 बिल्लियां है। जानवरों की हत्या को लेकर येरवडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के लिए सोसायटी के लोग पहुंच गए हैं। पुलिस इस मामले में जांच करेगी।

बाथरूम में नहाने गए दो भाई, 15 मिनट बाद मिली दोनों की लाश
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक मामला सामने आया है। यहां एक घर में गैस गीजर के कारण दम घुटने से दो भाइयों की मौत हो गई। बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए इस्तेमाल किया गया गीजर काफी तेज गर्म हो गया था। जिसकी वजह से कार्बन मोनॉक्साइड वायु में घुल गई। बाथरूम में दम घुटने से दो भाइयों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-शिवसेना नेता ने जन्मदिन पर तलवार से काटे 8 केक, पुलिस ने दर्ज किया केस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+