शिवसेना नेता ने जन्मदिन पर तलवार से काटे 8 केक, पुलिस ने दर्ज किया केस

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में जन्मदिन का केक तलवार के काटने के मामले में शिवसेना के पुणे जिला सहसंपर्क प्रमुख तथा मुलशी तहसील के पूर्व उपसभापति बालासाहब चांदेरे के खिलाफ हिंजवडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। तलावार से केट काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

case registered against shivsena leader who cuts cake with sword in pune

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 26 जनवरी को चांदेरे को जन्मदिन था। इस दौरान उनके घर के पास जन्मदिन मनाया जा रहा था। जन्मदिन मनाने के लिए घर के पास कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी के सामने चांदेरे ने तलवार से केक काटा था। तलवार से केक काटने का वीडियो पुलिस के हाथ लगा था। जिसके जरिए सहायक पुलिस फौजदार आर.एम. भालचिम ने शिकायत दर्ज करवायी। बालासाहब चांदेरे के खिलाफ हिंजवडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

बाथरूम में नहाने गए दो भाइयों की मौत
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक मामला सामने आया है। यहां एक घर में गैस गीजर के कारण दम घुटने से दो भाइयों की मौत हो गई। बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए इस्तेमाल किया गया गीजर काफी तेज गर्म हो गया था। जिसकी वजह से कार्बन मोनॉक्साइड वायु में घुल गई। बाथरूम में दम घुटने से दो भाइयों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-स्कूल जाने के लिए दो भाई नहाने गए बाथरूम, 15 मिनट बाद मिली दोनों की लाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+