पुणे: स्पा में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट, पुलिस को मिली 5 थाई लड़कियां

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के विमाननगर इलाके में लि विक्टोरिया नामक थाई स्पा एण्ड सलून में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भांडाफोड किया गया है। यह कार्रवाई देर रात विमाननगर पुलिस स्टेशन ने देर रात कार्रवाई करते हुए पांच थाईलैंड की युवतियों को इस जंजाल से छुड़वाया है। यह मामला विमाननगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। साथ ही इस मामले में महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Five thai girls rescued from Pune Spa

विमाननगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप शिंदे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस को उनके खबरी द्वारा जानकारी मिली थी कि थाई स्पा सेंटर में वेश्या व्यवसाय चल रहा है। पुलिस ने खबर की पुष्ठि कर थाई स्पा सेंटर में देर रात छापा मारकर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें बंटीकुमार कांतिभाई पटेल (27) और एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया गया है।

रेस्क्यू की गई सभी युवतियां भारत में टूरिस्ट वीजा पर आयी हुई थी। ज्यादा पैसों का लालच देकर इन युवतियों से जबरदस्ती वेश्या व्यवसाय करवाया जा रहा था। पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है। इन युवतियों को रेस्क्यू होम में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- पुणे: पुलिस को पुल के नीचे मिली डरी-सहमी लड़की, तीन ने किया था गैंगरेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+