DHFL घोटाले के आरोपी अविनाश भोंसले के पास मिला अगस्ता वेस्टलैंड का हेलीकॉप्टर, CBI ने किया सीज
पुणे, 31 जुलाई। सीबीआई ने पुणे के व्यापारी अविनाश भोंसाले के पास से अगस्ता वेस्टलैंड द्वारा निर्मित हेलीकॉप्टर को सीज कर लिया है। फोंसले पर बैंक के साथ 34614 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा करने का आरोप है, इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने हेलीकॉप्टर को सीज किया है। भोंसले के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान सीबीआई अधिकारियों को उसके पास हेलीकॉप्टर है इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद सीबीआई ने शनिवार को इसे सीज कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार अगस्ता वेस्टलैंड निर्मित यह हेलीकॉप्टर अविनाश भोंसले ने खरीदा था। अविनाश को हाल ही में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

हाल ही में डीएचएफएल घोटाले की जांच के दौरान सीबीआई ने भारतीय आर्टिस्ट एफएन सूजा और एसएच रजा की पेंटिंग जिसकी कीमत 5.50 करोड़ रुपए थी उसे बरामद किया था। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने 1956 की ऑयल ऑन कैनवास पेंटिंग जिसका टाइटल विलेज था उसे सीज किया था। इस पेंटिंग को एसएच रजा ने बनाया था और इसकी कीमत 3.50 करोड़ रुपए थी। जबकि एफएन सूजा द्वारा 1964 में बनाई गई पेंटिंग को बरामद किया गया था, उसकी कीम दो करोड़ रुपए थी। सीबीआई ने दो लग्जरी घड़ियां जैकब एं कंपनी व फ्रैंक मुलर जेनेवा बरामद की है जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपए है।
दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तत्कालीन चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर कपिल वाधवान, उस वक्त के डायरेक्टर धीरज वाधवान, उद्योगपति सुधाकर शेट्टी और अन्य आरोपियों के खिलाफ 17 बैंकों के साथ फर्जीवाड़ा करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। सीबीआई ने अपनी एफआईआर में कहा है कि कपिल वाधवान व अन्य आरोपियों ने बैंकों से 42871 करोड़ रुपए का लोन लिया और इसके बड़े हिस्से को किताबों में गबन किया और इसका दुरुपयोग किया। इन लोगों के फर्जीवाड़े से बैंकों को 34615 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
सीबीआई ने इस मामले में डीएचएफएल के कपिल वाधवान, धीरज वाधवान, स्काइलार्क बिल्डकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड, दर्शन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, सिगटिया कंस्ट्रक्शंस बिलडर्स प्राइवेट लिमिटेड, टाउनशिप डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, शिशिर रिएलिटी प्राइवेट लिमिटेड, सनब्लिंक रियल इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को धोखाड़धड़ी, फर्जीवाड़ा से संबंधित धाराओं के तहत बुक किया गया है। जानकारी के अनुसार बैंकों ने इन आरोपियों को 2010 से लोन देना शुरू किया था, लेकिन 2019 में इन लोन को एनपीए घोषित कर दिया गया।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications