शादी के लिए युवती के पीछे पड़ गई मैरिज ब्यूरो की संचालिका, केस दर्ज
Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। 31 साल की लड़की से शादी के लिए दबाव बनाने और मैरिज ब्यूरो की एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला द्वारा शादी करने के लिए लड़की पर दवाब बनाया जा रहा था, जिसके चलते लड़की ने विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में वर-वधू सूचक मंडल की महिला संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार इस मामले में 31 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में धनंजय कुडतरकर और मैरिज संचालक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार महिला संचालक काफी पीछे पड़ी हुई थी कि वह धनंजय कुडतरकर से शादी कर ले। शिकायतकर्ता महिला धनंजय कुडतरकर से शादी नहीं करना चाहती थी।
महिला द्वारा शादी से इंकार करने पर आरोपी द्वारा मोबाइल पर संपर्क कर बात करने की कोशिश किया करता था और साथ ही महिला का छुप-छुपकर पीछा किया करता था। आरोपी ने महिला से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करता था। जिससे महिला काफी परेशान थी।
महिला के घरवालों की भी इस शादी को लेकर रजामंदी नहीं थी। लड़की के घरवालों द्वारा मना किए जाने के बावजूद आरोपी और महिला उनके पीछे पड़े हुए थे। साथ ही घरवालों पर काफी दबाव बना रहे थे। शिकायतकर्ता और उनके परिवारजन को काफी मानसिक तकलीफ होने के चलते वर वधू सूचक मंडल की संचालिका और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें-गर्भपात कर हॉस्पिटल के अंदर बने चेंबर में फेंके जाते थे भ्रूण, पुलिस ने किया पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications