शादीशुदा प्रेमी ने बहन से बनाए रखे प्रेम-संबंध, पता चलने पर भाई ने दी दर्दनाक मौत

Pune news, पुणे। पुणे के डहाणुकर कॉलनी में सोमवार रात युवक की धारदार हथियार कोयता (बका) से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी शख्स घटनास्थल से फरार हो गया। आरोपी शख्स की बहन का मृतक के साथ प्रेम संबंध था। इस बात से खफा होकर युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। यह घटना सोमवार रात को हुई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

brother killed lover od his sister in pune

सिद्धप्पा जटप्पा कलवंडी (25) मृतक का नाम है। पुलिस ने राहुल सरकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सिद्धप्पा कलवंडी व राहुल सरकार एक ही इलाके में रहते हैं। सिद्धप्पा का राहुल की बहन के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों के परिवार में इस प्रेम संबंध के चलते एक साल पहले झगड़ा हो चुका था। इस झगड़े की वजह से उसे पुणे के बाहर भेज दिया था। एक साल बाद वह वापस पुणे में आया, पुणे में आने के बाद उसकी शादी तय हो गई। उसके बाद भी वह राहुल की बहन के साथ घूमा करता था। शादी तय होने के बाद भी बहन के साथ घूमना राहुल को पसंद नहीं था। जिसके चलते दोनों के बीच झगड़े हुए थे।

सोमवार रात सिद्धप्पा लक्ष्मीनगर में रोड पर खड़ा था। इस दौरान राहुल सरकार ने उस पर धारदार हथियार से वार किया। सिद्धप्पा का जीजा वहीं पास की दुकान पर बैठा हुआ था। यह घटना देखते ही सिद्धप्पा के पास भागे। सिद्धप्पा खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। सिद्धप्पा को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सिद्धप्पा की मौत मौके पर हो गई थी। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। पुणे शहर में हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- स्कूल जाने के लिए दो भाई नहाने गए बाथरूम, 15 मिनट बाद मिली दोनों की लाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+