पुणे: अस्पताल में महिला के सूप में मिले खून से सने दो कॉटन बॉल, सबके उड़ गए होश

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक अस्पताल में हड़कंप मच गया। जहांगीर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती मरीज को जो सूप दिया गया उसमें खून से सना कॉटन मिला। मरीज के रिश्तेदारों ने बाकायदा वीडियो बनाकर इस ओर सबका ध्यान खींचा है। अस्पताल के कैंटीन में ही बने सूप की वजह से यह घटना तूल पकड़ रही है। गर्भवती महिला के सूप में खून से सने कॉटन सूप मिला है।

Blood Stained Cotton piece found in the patients Soup in Hospital

जहांगीर अस्पताल में भर्ती मरीज को सूप दिया गया था लेकिन सूप में खून से सने दो कॉटन बॉल निकले। मरीज के रिश्तेदारों ने यहां मिलने वाले दूसरे भोजन पर भी सवालिया निशान दागा है। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी साध ली है।

Blood Stained Cotton piece found in the patients Soup in Hospital

मरीज को जो सूप दिया गया उसमें इस तरह खून से सने कॉटन बॉल देखने पर मरीज को सदमा लगा और उसने अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। रिश्तेदारों ने उसका बाकायदा वीडियो बनाया। उन्होंने यह वीडियो कोरेगांव पार्क पुलिस थाने में ले जाकर दिखाया और शिकायत दर्ज की। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+