पुणे : 13 मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
पुणे: पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बालेवाड़ी इलाके के 'प्राइड एक्सप्रेस' बिल्डिंग की 13 मंजिला आवासीय इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर काम चल रहा था। तभी अचानक स्लैब गिर गया हादसे मे 9 मजदूरों की मौत हो गई।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस उपायुक्त बी टेली के जानकारी दी कि बचाव कार्य जारी है। वो मलबा हटाने का काम कर रहे हैं, ताकि किसी के दबे होने की आशंका न हो। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक हादसे के वक्त वहां 13 से 14 मजदूर काम कर रहे थे। ऐसे में मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। वहीं इमारत के काम को देख रहा ठेकेदार फरार है। पुलिस उस की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications