Video: पुणे में लड़की के साथ छेड़खानी की मिली सजा, लड़कों का निकाला नग्न जुलूस
पीड़ित लड़का व नवीन खुराना की बेटी पुणे के एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। यह लड़का खुराना की बेटी को छेड़ता है, ऐसी गलतफहमी खुराना को थी।
पुणे। बेटी के साथ छेड़खानी की गलतफहमी के चलते 13 साल के दो लड़कों को बुरी तरह पिटाई करने के बाद दोनों नाबालिग बालकों का नग्न जुलूस निकालने की धक्कादायक घटना सामने आयी है। घटना महाराष्ट्र स्थित पुणे के कर्वेनगर स्थित मावले ओली में यह घटना घटी।
नाबालिग लड़के की मां ने इस मामले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके चलते इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुणे के वारजे पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है।

मां ने दर्ज कराई थी शिकायत
इस मामले में नवीन कुंदन खुराना (उम्र 47), यश नवीन खुराणा (उम्र 19), राजू पिराराम देवासी (उम्र 24), प्रदीप श्रीकृष्ण सालुंखे (उम्र 35) को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया गया है। नग्न जुलूस और मारपीट के वीडियो देखने के बाद मां ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महज एक गलतफहमी के शिकार के चलते इस मामले ने तूल पकड़ लिया।

पीड़ित स्वीमिंग कर के लौटा
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़का व नवीन खुराना की बेटी एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। यह लड़का खुराना की बेटी को छेड़ता है, ऐसी गलतफहमी खुराना को थी। पीड़ित लड़का अपने दोस्त के साथ स्वीमिंग पुल से स्वीमिंग करके लौटा था, वहां से लौटकर वो अपने दोस्तों के साथ बातें करते हुए रूका हुआ था। कुछ समय बाद खुराना अपने बेटे और चार- पांच लोगों के साथ वहां आया और पीड़ित लड़के व उसके दोस्त के साथ गाली गलौज करने लगा। हमारी बेटी को छेड़ते हो, ऐसा बोलकर बुरी तरह पीटने लगे।

जब नहीं भरा पिटाई स मन
जब पिटाई से भी मन नहीं भरा तो सबक सिखाने के लिए दोनों लड़कों के कपड़े उतारकर दोनों का नग्न जुलूस निकाला। हैरात की बात तो यह है कि तमाशबीन लोगों ने दोनों लड़कों को बचाने की बजाए, उनकी मारपीट और जुलूस का वीडियो निकाला। जिसे वॉटसअप पर वायरल करने की भी धमकी दी गई। पर इस बात की खबर पीड़ित लड़के की मां को पता चली, तुरंत महिला ने पुलिस के पास खुराना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी।
ताकि ना हो बदनामी
इस अपमानजनक हरकत करनेवाले लड़की के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और साथ ही इस घिनौनी हरकत पर साथ देनेवाले लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी के मोबाइल जब्त करके वीडियो तुरंत डिलीट किया गया, जिससे बच्चों की बदनामी न हो और उनके मन पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े। सोशल मीडिया द्वारा जल्द ही बात फैलने के डर से पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए बच्चों के फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए।
{promotion-urls}


Click it and Unblock the Notifications
