Viral Video: मीट के साथ-साथ ग्राहक को परोस दिया 'चूहा', शिकायत करने पर ढाबा मालिक हुआ नाराज

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक ढाबे पर खाना खाने गए लोगो के खाने में चूहा मिल जाने से हड़कंप मच गया। नाराज ग्राहक ने ढाबा संचालक से इसकी शिकायत की तो ढाबा संचालक और ग्राहक के बीच नोकझोंक होने लगी। करीब एक घंटे तक बहसबाजी होती रही। जिसके बाद मौके पर डायल 112 ने पहुंच कर मामले को शांत कराया। साथ ही मामले में फूड इंस्पेक्टर के पास शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

मीट के साथ-साथ परोसा चूहा
दरअसल, पूरा मामला रानी गंज थाना क्षेत्र के गांजी का बाग में स्थित वेलकम ढाबे का है। प्राप्त जानकारी अनुसार, यहां खाना खाने आए ग्राहको ने मीट का आर्डर दिया था। खाना टेबल पर आ जाने के बाद जैसे ही ग्राहक ने प्लेट में चम्मच घुमाया, उसे ग्रेवी के अंदर एक चूहा दिखाई दिया। पहले तो उसे विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब उसने ध्यान से देखा तो वो एक मरा हुआ चूहा ही था।

Viral Video Rat served to customer along with meat Dhaba owner got angry on complaining

फ़ूड इंस्पेक्टर से की गई शिकायत
बस फिर क्या था, नाराज ग्राहक ने फ़ौरन ढाबा संचालक को बुलाया और इसके बारे में शिकायत की। लेकिन अपनी गलती को स्वीकार करने की जगह ढाबा संचालक ग्राहको से बहस करने लगा। उनके बीच जमकर नोकझोक होने लगी। करीब एक घंटे तक यही मामला चलता रहा। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुचकर मामले को शांत कराया।

Recommended Video

    Viral Video: मीट के साथ-साथ ग्राहक को परोस दिया 'चूहा', शिकायत करने पर ढाबा मालिक हुआ नाराज
    Viral Video Rat served to customer along with meat Dhaba owner got angry on complaining

    घटना का वीडियो हुआ वायरल
    वहीं ग्राहकों ने इस मामले की शिकायत फूड इंस्पेक्टर से की है। साथ ही घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी दाल दिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी रानी गंज सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जा रही है। वही इस मामले में फूड इंस्पेक्टर को भी जानकारी दे दी गई है ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+