कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हुआ हमला, राजा भैया के समर्थकों पर लगा आरोप
कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हुआ हमला, राजा भैया के समर्थकों पर लगा आरोप
प्रतापगढ़, 27 फरवरी: उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है, जो शाम छह बजे समाप्त होगा। इस बीच ऐसी खबर आ रहा है कि कुंडा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला हुआ है। यह हमला कुड़ा विधानसभा क्षेत्र के पहाड़पुर के पास हुआ है। हालांकि, गुलशन यादव इस हमले में बच गए, लेकिन कार में तोड़फोड़ हुई है। वहीं, इस हमले का आरोप सपा के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने राजा भैया के समर्थकों पर लगा है।
Recommended Video

भारत समाचार की खबर के मुताबिक, कुंडा में पहाड़पुर के पास सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमल हुआ है। हालांकि, इस हमले गुलशन यादव बच गए और वो सुरक्षित है। लेकिन उनकी कार में तोड़फोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि सपा प्रत्याशी गुलशन यादव बुथ का जायजा लेने निकले थे, इस दौरान उनकी कार पर हमला हुआ है। गुलशन यादव पर हमला का आरोप राजा भैया के समर्थकों पर लगा है। वहीं, इस हमले का आरोप सपा के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने लगाया है।
बता दें, सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला का आरोप है। गुलशन यादव की जिस गाड़ी पर हमला हुआ है उसकी तस्वीरे सामने आ गई है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है। आपको बता दे कि कुंडा वीवीआई सीट है और गुलशन यादव कभी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के काफी करीबी थे। जो अब उनके सामने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में इस सीट पर लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। वहीं, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
आपको बता दें कि कुंडा में काफी तनाव है और ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर सकता है। इतना ही नहीं, समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि प्रतापगढ़ जिले की विधानसभा कुंडा-246 के बूथ संख्या-273 पर जनसत्ता दल के लोग बूथ के अंदर जाकर मतदाताओं को धमकी दे रहे हैं चुनाव आयोग और जिला प्रशासन संज्ञान लेते हुए भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करें।












Click it and Unblock the Notifications