'अगर आप चाहते हैं आजम-अतीक जेल में ही रहें तो BJP को दें वोट...', प्रतापगढ़ में जनता से बोले अमित शाह

प्रतापगढ़, 22 फरवरी: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने प्रतापगढ़ के रानीगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने जातिवाद, वंशवाद की राजनीति का अंत किया है। आजम खान, अतीक अहमद आज कहां हैं? अगर आप चाहते हैं कि वे जेल में रहें, तो आपको बीजेपी को वोट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने पूरे उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त किया है। जो एका-दुका माफिया बच गए हैं उनको भी साफ करने का काम अगले पांच साल में हम करेंगे।

Recommended Video

    UP Elections 2022: प्रतापगढ़ में गरजे Amit Shah, Akhilesh Yadav पर जमकर किया वार | वनइंडिया हिंदी
    Union Home Minister and BJP leader Amit Shah rally in pratapgarh Raniganj

    शाह ने कहा- अखिलेश यादव अच्छे गेंदबाज नहीं है

    अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव अच्छे गेंदबाज नहीं है। अगर गेंदबाज फुलटॉस गेंद डाल दे तो बल्लेबाज को चौका लगाना चाहिए या नहीं लगाना चाहिए। आप ने 2014, 2017, 2019 में भाजपा को जिताया। अब 2022 में जिताकर बाउंड्री लगाने का काम करो। शाह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बना दीजिए किसी भी किसान को अगले 5 साल तक बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगा। बिजली मुफ़्त में मिलेगी।

    300 सीटों के साथ बीजेपी सरकार बनने का दावा

    शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 300 सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगियों के साथ सरकार बनाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+