प्रतापगढ़: बेकाबू होकर घर में घुसा ओवरलोड ट्रक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Pratapgarh news, प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में लखनऊ वाराणसी हाइवे पर बुधवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रक टीन शेड से बने एक घर में जा घुसा। हादसे में परिवार के तीन लोगों के साथ एक घोड़े की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने घोड़े का शव रखकर सड़क जाम कर दी, जिसे हटाने के लिए पुलिस को ला​ठियां भांजनी पड़ी। इस दौरान लोगों की तहसीलदार और पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुई।

टीन शेड तोड़ता हुआ पलट गया ओवरलोड ट्रक

टीन शेड तोड़ता हुआ पलट गया ओवरलोड ट्रक

दरअसल, बुधवार की देर रात जौनपुर से धान से लदा ओवरलोड ट्रक हरदोई की ओर जा रहा था। अचानक लालगंज कोतवाली के तिना चितरी गांव में अनियंत्रित होकर दुकान को तोड़ते हुए घर के सामने लगे टीन शेड को तोड़ता हुआ पलट गया। हादसे में टीन शेड में सो रहे 45 वर्षीय सुरेन्द्र वर्मा, उनकी पत्नी चंद्रकली और 12 साल का बेटे अंगद की मौत हो गई। इसके अलावा परिवार की आजीविका चलाने वाले घोड़े की भी मौत हो गई।

घोड़े का शव रखकर लगाया जाम, पुलिस ने भांजी लाठियां

घोड़े का शव रखकर लगाया जाम, पुलिस ने भांजी लाठियां

पुलिस ने तीनों शवों को रात में ही पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था और ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया। लेकिन, लोगों ने घोड़े के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जिसे हटाने के लिए पुलिस को ला​ठियां भांजनी पड़ी। इस दौरान लोगों की तहसीलदार और पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुई।

पीड़ित परिवार को दी जाएगी सहायता

पीड़ित परिवार को दी जाएगी सहायता

इस मामले में तहसीलदर अनिल कुमार यादव का कहना है परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा एक घोड़े की भी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित मुवावजे और नौकरी की मांग को लेकर जाम कर रहे थे। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+