प्रतापगढ़ में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की हुई मौत, प्रधान पद के दावेदार ने बांटी थी शराब

प्रतापगढ़ में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की हुई मौत, प्रधान पद के दावेदार ने बांटी थी शराब

प्रतापगढ़। खबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है। यहां जहरीली शराब पीने से दो सगे भाइयों समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ये शराब मिलावटी थी अथवा जहरीली। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने लेखपाल तो एसपी ने एसओ उदयपुर को लापरवाह मानते हुए निलंबित कर दिया था। तो वहीं, मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। पुलिस छानबीन में यह बात सामने आई है कि प्रधान पद के दावेदार ने इन लोगों को शराब पिलाई थी। फिलहाल, पुलिस ने दावेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

Six people lost life after drinking poisonous liquor in Pratapgarh

ये मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के बाबा गांव कटरिया का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, मंगलवार 30 मार्च 2021 की रात को प्रदीप कोरी (35) व उसका भाई दिलीप कोरी (50) मंगलवार को अपने मामा सिद्धनाथ कोरी के साथ रामपाल सरोज (45), धर्मेंद्र सिंह (36), राममिलन कोरी (35) पुत्र बिंदेसी कोरी, ओमप्रकाश (40) व उसके पिता शिवचरन (62) और आहार बीहर थाना उदयपुर निवासी राजकुमार प्रजापति (45) गांव में प्रधान पद के दावेदार के जुलूस में शामिल हुए थे। इस दौरान सभी ने शराब पी थी।

शराब पीने के बाद रात साढ़े नौ बजे सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। ग्रामीण उन्हें सीएचसी सांगीपुर ले गए। यहां इलाज के दौरान रामपाल सरोज ने दम तोड़ दिया। रायबरेली जिला अस्पताल ले जाए गए दिलीप कोरी और प्रदीप कोरी को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अमेठी के मुंशीगंज अस्पताल में भर्ती सिद्धनाथ की भी मौत हो गई। अमेठी जिला अस्पताल में भर्ती रामकुमार ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। वहीं असैदापुर गौरीगंज जिला अस्पताल में भर्ती राममिलन कोरी की भी बुधवार रात करीब आठ बजे मौत हो गई।

धर्मेंद्र सिंह को उसके स्वजन इलाज के लिए लखनऊ ले गए हैं। ओमप्रकाश का जिला अस्पताल और उसके पिता शिवचरन का सांगीपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। आहर बीहर गांव के किसन सरोज की भी मौत हुई है। उसकी अंत्येष्टि सुबह कर दी गई। एक साथ छ: लोगों की मौत की खबर मिलते ही पुलिस व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। तो वहीं, मृतक के परिवार में मातम छा गया है। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार को एडीजी जोन प्रयागराज प्रेमप्रकाश, डीएम डॉ. नितिन बंसल, एसपी आकाश तोमर एवं एडीएम शत्रोहन वैश्य गांव पहुंचे।

एसपी ने एसओ उदयपुर राकेश कुमार प्रजापति को निलंबित कर दिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिनकी पीएम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। एसपी ने बताया कि मृतक के परिजन इन की मौत की वजह बीमारी बता रहे है। लेकिन जांच में जो तथ्य निकल कर सामने है उनसे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शराब के सेवन से इनकी मृत्यु हुई है। बताया कि मामले की जांच करने के साथ छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+