प्रतापगढ़: पुलिस ने घर में घुसकर डंडे से की महिला की पिटाई, वीडियो वायरल

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भागीपुर में जमीन का विवाद थाने पहुंचने पर पुलिस मौके पर गई। वहां उसने एक महिला को उसके घर में घुसकर पीटा। पुलिस द्वारा महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आनन-फानन में सीओ द्वारा जांच के आधार पर एसपी अनुराग आर्य ने उप निरीक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने बताया कि मौके पर महिला गुड्डन ने महिला सिपाही से मारपीट की। इस दौरान वहां रहे उप निरीक्षक की भूमिका सही नहीं मिली। उन्होंने हमलावर महिला के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज नहीं कराया, इसलिए उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच एएसपी पूर्वी को सौंपी गई है।

Recommended Video

    प्रतापगढ़: पुलिस ने घर में घुसकर डंडे से की महिला की पिटाई, वीडियो वायरल
    pratapgarh police beats woman video goes viral

    जमीनी विवाद के मामले में पहुंची थी पुलिस

    बता दें, गांव के शेरू उर्फ जमील व शकीलुद्दीन के बीच कुछ दिनों से जमीनी विवाद चला आ रहा था। मामला जब थाने पहुंचा तो उपनिरीक्षक वीरेंद्र तिवारी महिला सिपाही सीमा देवी और पीआरडी की कमला के साथ गांव पहुंचे। शेरू के घर पूछताछ करने लगे तो पत्नी गुड्डन और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते पुलिस और गुड्डन में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने डंडे से महिला की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे थाने लाए और मेडिकल के लिए सीएचसी रानीगंज भेज दिया।

    एसपी ने उप निरीक्षक को किया लाइन हाजिर

    पुलिस ने अपनी ओर से महिला सिपाही सीमा व पीआरडी की कमला को भी घायल दिखाया है।कहा कि दोनों को गुड्डन ने मारा व दांत से काटा है। वहीं, दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि मौके पर महिला गुड्डन ने महिला सिपाही से मारपीट की। इस दौरान वहां रहे उप निरीक्षक की भूमिका सही नहीं मिली। उन्होंने हमलावर महिला के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज नहीं कराया, इसलिए उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच एएसपी पूर्वी को सौंपी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+