घरवालों ने प्यार करने की बेटी को दी खौफनाक सजा, आठ महीने बाद हुआ खुलासा

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने एक सनसनीखेज घटना का खुलासा किया है। दरअसल, यहां एक युवक से प्रेम करने पर युवती के पिता ने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से जमकर पीटा। फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारों ने उसके शव को सई नदी के किनारे जला दिया और राख को फेंक दिया। घटना को छिपाने के लिए अगले ही दिन आरोपियों ने अंतू थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कर दी। पुलिस ने मामले की छानबीन कर घटना का आठ महीने पर चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस ने पिता और उसके दो भाइयों को पुलिस ने जेल भेज दिया। चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

गुमशुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट

गुमशुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट

एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि 15 मई 2019 को अंतू थाने में राजेश वर्मा निवासी नंदलाल का पुरवा, राजापुर रनिया ने तहरीर दी कि मेरी भतीजी प्रीती वर्मा पुत्री राजू वर्मा घर से लापता है। इस सूचना पर थाना अंतू में गुमशुदगी दर्ज कर युवती की खोजबीन की जाने लगी। छानबीन के दौरान मिले सुरागों के जरिए पुलिस को प्रीती के परिजनों पर ही शक हुआ। अंतू पुलिस ने युवती के पिता व उसके तीनों चाचा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने हकीकत बयां कर दी।

राहुल से शादी करने की जिद पर अड़ी थी प्रीती

राहुल से शादी करने की जिद पर अड़ी थी प्रीती

एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब प्रीति के पिता और चाचाओं को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ प्रारंभ की तो पुलिस खुद आश्चर्य में पड़ गई और परते खुलती गई। पिता राजू वर्मा ने बताया कि प्रीती गांव के ही फूलचंद्र वर्मा के भांजे राहुल वर्मा उर्फ दीपक से प्रेम करती थी। इसी कारण हम जल्द से जल्द उसकी शादी कहीं और कर देना चाहते थे। 13 मई 2019 को प्रीती की सगाई थी। इस दिन वह अपने प्रेमी राहुल से मिलने चली गई। सूचना पर हम लोग पहुंचे तो राहुल भाग निकला। प्रीती को पकड़कर हम घर ले आए। वह राहुल से ही शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इस पर चारों भाइयों ने क्रोध में आकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बाद में गला दबाकर हत्या कर दी।

पिता और दो चाचाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिता और दो चाचाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अगले दिन प्रीती के शव को पूरब गांव में नदी के किनारे सिंघनी घाट पर ले जाकर जला दिया। उसी आग में प्रीती का मोबाइल भी जला दिया और राख उठाकर नदीं में फेंक दी। घटना को छिपाने के उद्देश्य से थाने में प्रीती की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने प्रीती की हत्या के आरोपी पिता राजू वर्मा, चाचा जमुना प्रसाद वर्मा व राजेश वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अन्य अभियुक्त चाचा बृजेश वर्मा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

प्रीती ने राहुल से मंदिर में की थी शादी

प्रीती ने राहुल से मंदिर में की थी शादी

दीपक ने पुलिस को बताया कि उन दोनों ने चुपके से मंदिर में शादी कर ली थी जिसके चलते परिजन खुश नहीं थे और इस शादी को मानने को तैयार नहीं थे। परिजनों को झांसा देने के लिए प्रीति सगाई को तैयार हो गई और सगाई के बाद दीपक के साथ कोर्ट मैरेज कि तैयारी में थी। इस बात का खुलासा एसपी ने प्रेसवार्ता में किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+