प्रतापगढ़: JCB से जमीन की खुदाई कर पुलिस ने बरामद की 10 करोड़ की शराब, गोशाला की आड़ में चल रही थी फैक्ट्री
प्रतापगढ़: JCB से जमीन की खुदाई कर पुलिस ने बरामद की 10 करोड़ की शराब, गोशाला की आड़ में चल रही थी फैक्ट्री
प्रतापगढ़। यूपी पंचायत चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में करोड़ रुपए की अवैध शराब का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई हथिगवा थाना क्षेत्र इलाके में की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ रुपए की अवैध शराब और उपकरण बरामद किए गए है। छापेमारी के दौरान मौके से चार महिला समेत आठ तस्कर को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि अवैध शराब जमीन के अंदर छुपाकर रखी गई थी, जिसे जेसीबी से खोदकर निकाला गया।

ये मामला हथिगवां थाना क्षेत्र के कंधई का पुरवा मोहद्दीनगर का है। एएसपी पश्चिमी दिनेश चंद्र द्विवेदी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गांव के राहुल यादव के घर से हिमाचल की बनी अवैध शराब की 211 पेटियां बरामद हुई है। इसी घर से कुछ दूर पर भारत लाल के मकान से ड्रम में भरी 205 लीटर स्प्रिट, एक लाख 30 हजार ढक्कन, 40 हजार खाली बोतल, एक लाख 25 हजार रैपर, बार कोड वाले 248 रोल, दो रोल टेप, 90 पेटियां खाली गत्ते, चार बोतल एसेंस यानी रंगीन शराब बनाने वाला केमिकल, दो ढक्कन पंच मशीन, पांच खाली ड्रम व एक मैजिक गाड़ी बरामद हुई। वहीं, शराब माफिया गुड्डू सिंह के फार्महाउस में गौशाला की आड़ में शराब बनाने का गोरखधंधा चल रहा था.
पुलिस ने चार महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने हल्का दरोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया। गोदाम से बरामद शराब की खबर मिलने के बाद एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश व आईजी जोन केपी सिंह मौके पर पहुंचे और जेसीबी लगाकर खोदाई शुरू कराई। खोदाई के दौरान वहां रेक्टीफाइड स्प्रिट ड्रमों से मिलती रही। बरामद शराब की कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी राहुल यादव मौके से भाग निकला।
पुलिस और एक्साइज टीम ने जेसीबी का उपयोग कर जमीन के अंदर से शराब के ड्रमों को बरामद किया। अवैध शराब का ये कारोबार 10 बीघा से अधिक के क्षेत्र में फैला है। मामले में पुलिस ने शराब माफिया गुड्डू सिंह और सुधाकर सिंह समेत 30 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। ये शराब गोशाला के पीछे बने गोदाम व आसपास जेसीबी लगाकर खोदाई शुरू कराई गई, जहां से मिलावटी शराब बनाने में प्रयुक्त रेक्टीफाइड स्प्रिट से भरे ड्रम मिल रहे थे। एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने लापरवाही बरतने पर हल्का दरोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications