प्रतापगढ़: पीट-पीटकर BJP के बूथ अध्यक्ष की हत्या, गन्ना तोड़ने को लेकर हुए विवाद में घटना को दिया अंजाम

प्रतापगढ़: पीट-पीटकर BJP के बूथ अध्यक्ष की हत्या, गन्ना तोड़ने को लेकर हुए विवाद में घटना को दिया अंजाम

प्रतापगढ़। खबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है। यहां गन्ना तोड़ने को लेकर हुए विवाद में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष की कथित तौर पर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बीजेपी के बूथ अध्यक्ष का शव शनिवार की सुबह गांव के बाहर सड़क पर पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Pratapgarh News: BJP president beaten to death over breaking sugarcane dispute

अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र द्विवेदी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोहड़ौर पुलिस को पीथापुर गांव के बाहर सड़क पर एक शव मिलने की सूचना शनिवार सुबह करीब 08:30 प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई गई तो उसकी पहचान धीरेन्द्र बहादुर सिंह (52) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच पड़ताल में ये बात सामने है कि शुक्रवार की देर रात दो युवक बाइक से जा रहे थे। तभी उन्होंने रजनीश सिंह के खेत से गन्ना तोड़ लिया था। जिसको लेकर रजनीश सिंह के साथ धीरेन्द्र का झगड़ा हुआ था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान वहां धीरेंद्र बहादुर सिंह भी पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवा दिया था। जिसके बाद दोनों पक्ष मौके से चले गए। बताया कि धीरेंद्र बहादुर सिंह गांव के बाहर चक रोड पर घूमने लगे। तभी दो व्यक्ति वापस आए और धीरेंद्र बहादुर सिंह की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों को सुबह धीरेंद्र सिंह का शव चक रोड़ पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बताया कि मृतक धीरेंद्र सिंह के परिजनों की तरफ से नामजद तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। तो वहीं, बताया जा रहा है कि धीरेंद्र सिंह की हत्या से लोगों में काफी आक्रोश है। उनकी हत्या की वारदात के बाद से गांव में काफी तनाव है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बाद भी आक्रोशित ग्रामीण उनका शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+