लेखपाल और सेक्रेटरी ने कागजों में 'मार' डाला, वह लगा रहा गुहार- 'साहब मुझे जिंदा कर दो'

uttar pradesh news, प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले में एक जीते-जागते किसान को घूंसखोर लेखपाल और सेक्रेटरी ने कागजों में मार दिया। जिसके बाद उसके सगे-संबंधियों ने उसकी जमीन-जायदाद हड़प ली। वहीं, पीड़ित कई सालों से यह साबित करने के​ लिए भटक रहा है कि वह जिंदा है। उसने मुख्यमंत्री और डीजीपी से गुहार लगाई है- साहब मैं जिंदा हूं!

Pratapgarh: Madarsa teacher wandering to get justice, death in papers

मामला कंधई थाना इलाके के मीरनपुर का है। यहां मदरसा शिक्षक सरीफ कई साल से फरियाद लगाते फिर रहा है। उसे परिजनों की मदद से लेखपाल और सेक्रेटरी ने कागजों में मृत बताकर जमीन-जायदाद पत्नी और भाईयों के नाम करा दी। इस संबंध में सरीफ ने दिसम्बर 2017 एफआईआर दर्ज कराई। जहां सर्टिफिकेट और खेतौनी से भी नाम गायब कर दिया गया।

Pratapgarh: Madarsa teacher wandering to get justice, death in papers

सरीफ का आरोप है कि उसकी पत्नी ने भी पैसे की लालच में मेरी मौत होने की गवाही दी थी। ऐसे में वह यही बताता फिर रहा है कि जिंदा है। उसने पुलिस और प्रशासन से खुद के जिंदा रहने की गुहार लगाई है। उसने मुख्यमंत्री और डीजीपी के नाम पत्र भी भेजा है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश मिश्र ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। देखें वीडियो, किस तरह लगा रहा है पीड़ित गुहार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+