प्रतापगढ़: पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपी अरेस्‍ट, व‍िधायक का दरोगा से गाली गलौज का कथि‍त ऑडि‍यो वायरल

Pratapgarh News: प्रतापगढ़। उत्‍तर प्रदेश (Uttar pradesh) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले में पुलिस पर हमला करने वाला मुख्‍य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। कंधई पुलिस ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पुलिस टीम पर हमला करने वाले अन्‍य हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इधर, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें दारोगा से गाली गलौज करने और उन्हें अपशब्द कहे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह आवाज रानीगंज के विधायक धीरज ओझा की है। हालांकि, विधायक का कहना है कि आवाज उनकी नहीं है, जिस दारोगा से गाली गलौज करने की बात कही जा रही है, उसी दारोगा ने एडिट करके यह ऑडियो वायरल कराया है।

police team attacked in pratapgarh main accused arrested

क्‍या है पूरा मामला?

प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत गांव में दो पक्षों में रविवार की शाम विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष के रामेंद्र और उसके साथ रहे लोगों ने हमला बोल दिया था। हमले में दिलीपपुर चौकी इंचार्ज जयशंकर तिवारी, दरोगा शैलेंद्र तिवारी, सिपाही विशाल, अरुण और अश्विनी जख्‍मी हो गए थे। पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही फोर्स के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ने हमलावरों के घर पर दबिश दी। पुलिस ने देर रात मुख्य आरोपी रामेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

घायल पुलिसकर्मियों का चल रहा इलाज

बताया जा रहा है कि नाली के विवाद का निस्तारण करने पहुंची पुलिस पर स्थानीय दबंग नाराज हो गया था। उसने ही पुलिस की टीम पर हमला क‍िया। उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर पथराव और लाठी-डंडे से दौड़ाकर हमला बोला था। इस घटना में कधई थाने में घायल पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद दबंग कोटेदार रामेंद्र सिंह उर्फ डॉक्टर दर्जनों हमलावरों के साथ फरार हो गया था। पुलिस ने मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्‍य की तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+