प्रतापगढ़: दलित किशोरी से पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर किया रेप, केस दर्ज

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में नबालिग दलित किशोरी से रेप की वारदात सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने किशोरी को अकेला पाकर घर में घुसकर उसके साथ दरिंदगी की। मदद की गुहार पर मौके पर पहुंचे किशोरी के चाचा ने आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। आरोप है कि थाने में पीड़िता के पिता पर मुकदमा दर्ज ना करने का दबाव बनाया जाता रहा। इसके बाद देर शाम किशोरी का मेडिकल कराया गया और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Recommended Video

    प्रतापगढ़: दलित किशोरी से पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर किया रेप, केस दर्ज
    minor girl misdeeds in pratapgarh

    क्या है पूरी घटना?

    घटना प्रतापगढ़ के कंधई थाना इलाके की है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पड़ोस का युवक चन्द्रकेश वर्मा उसके घर में उस समय घुस गया जब किशोरी पानी भर के वापस भीतर गई। घर में घुसकर युवक ने किशोरी से रेप किया, मदद की गुहार पर पहुंचे पीड़िता के चाचा ने आरोपी को एक कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर अपने साथ थाने ले गई, दिन भर पंचायत होती रही। आरोप है कि पीड़ित पिता पर दबाव बनाया जाता रहा, लेकिन बात नहीं बनी तो देर शाम किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अब पीड़ित पिता को धमकी भी मिल दे रहे है आरोपी क्योंकि गांव में उनकी बहुलता है।

    हाथरस मामले में सीबीआई जांच की मांग

    उत्तर प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों के खिलाफ यौन अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगभग रोज रेप और गैंगरेप जैसी वारदातें सामने आ रही हैं। उधर, हाथरस मामले में राजनीति और लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। योगी सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की है। बता दें, हाथरस में दलित किशोरी से कथित गैंगरेप मामले में चारों आरोपी फिलहाल जेल में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+