प्रतापगढ़: प्रेमी ने की नबालिग प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, फरार

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में युवक ने तीन साथियों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रेमिका का शव प्रेमी के घर के दरवाजे पर पड़ा मिला। मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी आंखों के सामने युवक ने उसकी बहन को मार डाला। जब वह उसे बचाने पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई। बता दें, इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में लाठियां भी चली हैं, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ओर से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

Recommended Video

      प्रतापगढ़: प्रेमी ने की नबालिग प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, फरार
      minor girl impaled by lover in pratapgarh

      क्या है पूरा मामला?

      कंधई कोतवाली इलाके के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी का अपने पड़ोस के रंचू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार की शाम को दोनों घर से भाग निकले और सुबह घर वापस लौटे। नाराज घरवालों ने किशोरी को रंचू के साथ रहने की बात कहकर उसके घर भेज दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग प्रधान के घर पहुंच गए। पंचायत के बाद दोनों पक्ष के लोग लड़के के घर पहुंचे तो वहां के हालात भयावह थे। घर पे मौजूद रहे किशोरी के भाई ने बताया कि उसकी बहन रंचू के दरवाजे पर गई तो तीन लोगों ने पकड़ लिया और रंचू ने गला कस कर उसे मार दिया। इस दौरान उसे भी मारा पीटा गया। जब दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हुए तो जमकर लाठियां चलीं, जिसमें दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

      पुलिस कर रही मामले की जांच

      सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रंचू इस दौरान मौका पाकर फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्ष अलग-अलग आरोप लगा रहे हैं। एक ओर मृतका के पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहा है तो वहीं दूसरी ओर आरोपी पक्ष आत्महत्या बता रहा है। तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+