VIDEO: पुलिस परिजनों के बीच करा रही थी सुलह, प्रेमी मुकरा तो छात्रा ने थाने में खाया जहर

Pratapgarh News (प्रतापगढ़)। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले से एक युवती द्वारा थाने में ही जहर खा लेने का मामला सामने आया है। युवती का एक युवक से प्रेम-प्रसंग था, पुलिस दोनों को लेकर परिजनों के बीच सुलह की कोशिश में जुटी थी। जहां युवती भी मौजूद थी। युवती को जब लगा कि उसके परिजन उसे युवक के साथ नहीं रहने देंगे, तो उसने खुद की जिंदगी खत्म कर लेने की ठानी। उसने वहीं जहर खा लिया। पता चलते ही पुलिस और परिजनों का हाथ पांव-फूल गए।

परिजनों को था रिश्ते से यह एतराज

परिजनों को था रिश्ते से यह एतराज

मामला कंधई कोतवाली थाने का है। कंधई इलाके के प्रेमधर पट्टी के पाल बिरादरी की बीएससी की एक छात्रा का पड़ोसी गांव दुबे-पट्टी के मोतीलाल के बेटे भूपेंद्र यादव से अफेयर था। दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। शादी के सपने देखने लगे। इसी बीच उनके परिजनों को उनके रिश्ते की भनक लग गई।अलग-अलग जातियों से होने के चलते परिजनों को सामाजिक बंदिशें नजर आईं। परिजनों ने एतराज जताया। इस पर छात्रा बीते रविवार की शाम अपना घर छोड़ प्रेमी संग उसके घर पहुंच गई। परिजनों को पता चला तो वह भी उसके प्रेमी के घर आ धमके। प्रेमी का पिता भी इस रिश्ते को मंजूरी नहीं देना चाहता था। वह दोनों पर अलग होने का दवाब बनाने लगा।

छात्रा अड़ी, मगर मुकर गया प्रेमी

छात्रा अड़ी, मगर मुकर गया प्रेमी

इसी बीच सूचना मिलने पर यूपी-100 की टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को सुलह कराने थाने ले गई। भूपेंद्र ने पुलिस के सामने परिजनों के दबाव में इस रिश्ते से मना कर दिया तो प्रेम में पागल छात्रा ने जहर खा लिया। छात्रा के परिजनों और वहां खड़े सिपाहियों ने जब ये देखा तो जल्दी से उन्होंने छात्रा के मुंह से जहर की कुछ गोलियां निकालींं। इसे बाद उसे जिला अस्पताल ले गए।

प्रेमी ने ही खरीदा था जहर?

प्रेमी ने ही खरीदा था जहर?

जिला अस्पताल में छात्रा की हालात गंभीर बताई जा रही है। जहर खाने से पहले छात्रा का कहना था कि उसके प्रेमी ने ही जहर खरीदकर दिया था कि हम दोनों अगर एक नहीं हो पाए, तो दोनों जहर खाकर मरेंगे। वह तो अपनी जुबान पर अड़ गई, मगर प्रेमी मुकर गया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+