दूल्‍हे ने सबके सामने पकड़ा दुल्‍हन का हाथ और करने लगा ऐसी जिद, दुल्‍हन ने शादी से क‍िया इनकार

प्रतापगढ़, जून 07: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दूल्‍हे की हरकत ने दुल्‍हन को इस कदर शर्मसार क‍िया कि उसने शादी से ही इनकार कर दिया। दुल्‍हन के इस फैसले से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। विवाद बढ़ने के बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों की पिटाई करते हुए उन्हें बधंक बना लिया। शन‍िवार देर रात से दोपहर 12 बजे तक दूल्हा और बाराती लड़कीवालों के घर पर बंधक बने रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच घंटों तक पंचायत हुई। पुलिस की मौजूदगी में दूल्‍हे पक्ष को पांच लाख रुपए शादी का खर्च देने का फरमान सुनाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। हालांकि, पैसा मिलने तक दुल्‍हन पक्ष ने दूल्हे को बंधक बना रखा।

दूल्‍हे ने दुल्‍हन का हाथ पकड़ा और...

दूल्‍हे ने दुल्‍हन का हाथ पकड़ा और...

जानकारी के मुताबिक, मान्धाता थाना क्षेत्र के अहिंना गांव निवासी एक युवक की बारात शनिवार को मान्धाता के टिकरी गांव गई थी। बताया जा रहा है कि दूल्हा डीजे पर दुल्हन के साथ डांस करने की जिद कर रहा था। स्टेज पर जयमाल का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दुल्हन जब घर के अंदर जाने लगी तो दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ डीजे पर डांस की जिद करने लगा। दुल्हन डांस के लिए तैयार नहीं हुई तो दूल्हे ने सबके सामने हंगामा शुरू कर द‍िया। दुल्हन के पिता का आरोप है कि दूल्हा और उसके कई परिजन नशे की हालत में थे। दूल्हे की इस हरकत से दुल्‍हन हैरान रह गए। उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन की मामी दूल्हे को धक्का देते हुए दुल्हन को लेकर चली गईं।

दूल्‍हे को बनाया बंधक, 5 लाख लौटाने पर छोड़ा गया

दूल्‍हे को बनाया बंधक, 5 लाख लौटाने पर छोड़ा गया

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा और उसके घरवालों को बंधक बना लिया। सूचना म‍िलने पर पुलिस और गांव के प्रधान मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षो के बीच घंटों तक पंचायत चली, लेकिन कोई भी दूल्हे को छुड़ा नहीं सका। पंचायत ने यह फरमान सुनाया, जब तक शादी में खर्च हुई रकम नहीं मिलेगी तब तक वो बंधक ही रहेगा। दूल्हे और उनके परिजनों को बंधक बना कर शादी में हुए पांच लाख रूपये खर्च की मांग की गई। 13 घंटे तक दूल्हा और उसके परिजन लड़कीवालों के कब्जे में रहे। पांच लाख रुपए वापस करने के बाद उन्‍हें छोड़ा गया।

जब दुल्‍हन ने की थी हवाई फायरिंग

जब दुल्‍हन ने की थी हवाई फायरिंग

प्रतापगढ़ में एक के बाद एक कई शादि‍यां चर्चा में रही हैं। बीते दिनों दुल्‍हन के हवाई फायरिंग का मामला चर्चा में था। दुल्‍हन ने जयमाल से पहले स्‍टेज पर चढ़ते वक्‍त हवाई फायरिंग कर सबको हैरान कर द‍िया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी। वहीं, अब नशे में धुत दूल्‍हे ही करतूत की वजह से दुल्‍हन ने शादी से इनकार कर दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+