शराब पीने के लिए मां से मांगे 100 रुपए, उसने मना किया तो बेटे ने कर डाली हत्या

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में एक बेटे ने फिर अपनी मां की हत्या कर दी। इस बार घटना प्रतापगढ़ जिले में हुई। जहां महज 100 रुपये नहीं मिलने पर बेटे ने मां की जान ले ली। पत्नी की मौत हो चुकी है, यह बात उस बेटे के पिता को नहीं पता थी। काफी समय बाद उसे इस बारे में पता चला कि, पत्नी की हत्या हुई है।

Recommended Video

    शराब पीने के लिए मां से मांगे 100 रुपए, उसने मना किया तो बेटे ने कर डाली हत्या
    बेटे ने ही मार डाली मां

    बेटे ने ही मार डाली मां

    पुलिस का कहना है कि, हत्यारोपी बेटा ही है। मृतका का नाम राजकुमारी था। जो अपने बेटे के लिए दवा लेने निकली थी। मगर वह जिसके जीवन की रक्षा के खातिर दवा लेने निकली थी, उसी ने हत्या कर दी। उसके पति दीनानाथ शुक्ल हैं। जिनके बेटे को शराब पीने की लत लगी हुई है।

    पति को बाद में पता चला पत्नी की हत्या का

    पति को बाद में पता चला पत्नी की हत्या का

    बीती 23 तारीख को दीनानाथ अपनी चाय की दुकान पर था जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी का शव समिति के खंडहर में है और किसी ने हत्या कर दी है। राजकुमारी लगभग 11.30 बजे दवा के लिए निकली थी। फिर घण्टों तक वापस नहीं आई, तो खोजबीन शुरू हुई। चूंकि घर और दुकान में ज्यादा दूरी नहीं थी। हर तरफ खोजने के बाद बेटे मिथुन ने ही खंडहर में शव को देखा और बाप को भी बुला लिया। उस समय दीनानाथ ने मीडिया को बताया था कि उसकी पत्नी का पड़ोसी से विवाद हुआ था।

    48 घण्टे में हुआ खुलासा

    48 घण्टे में हुआ खुलासा

    उधर, पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू करते हुए दीनानाथ के बेटे मिथुन को पकड़ लिया। उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। एसपी अनुराग आर्य बोले कि, यह घटना संग्रामगढ़ थाने के निर्मलखुर्द बाबागंज बाजार की है। पुलिस ने हत्याकांड को 48 घण्टे में ही सुलझा लिया।

    a son killed his mother in pratapgarh district of Uttar pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+